ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर

रक्षाबंधन पर महिलाओं को सौगात: पटना में शुरू हुईं AC ई-पिंक बस सेवा, मिलेगी आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा

AC E-Pink Bus: रक्षाबंधन पर बिहार सरकार ने महिलाओं को खास सौगात दी है। पटना और आसपास के शहरों के लिए पांच एसी ई-पिंक बसों का संचालन शुरू किया गया है। ये लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें महिलाओं को आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल सफर की सुविधा देंगी।

AC E-Pink Bus
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AC E-Pink Bus: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार में महिलाओं के लिए पांच एसी ई-पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है। ये बसें राजधानी पटना और आसपास के शहरों को जोड़ेंगी। महिलाओं को सुविधाजनक और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार की ओर से यह विशेष पहल की गई है।



प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत बिहार को एसी इलेक्ट्रिक बसें मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में पांच एसी ई-पिंक बसों का संचालन महिलाओं के लिए विशेष रूप से किया जा रहा है। सभी बसें लो-फ्लोर और बैटरी चालित हैं। इससे यात्रियों को आरामदायक सफर के साथ पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा।



पथ परिवहन निगम के अनुसार, पांच एसी ई-पिंक बसों में से दो बसें पटना-पालीगंज रूट और दो बसें बेली रोड रूट पर संचालित की जा रही हैं। वहीं, एक बस पटना से बिहटा के बीच चलेगी।



सरकार की योजना के मुताबिक बिहार को कुल 400 एसी इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं। इनमें 50 पिंक बसें महिलाओं के लिए विशेष रूप से संचालित की जाएंगी। एसी सुविधा के कारण गर्मी के मौसम में भी महिलाओं का सफर अधिक आरामदायक रहेगा।



वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में करीब 100 पिंक बसें पहले से संचालित हो रही हैं। नई एसी ई-पिंक बसों के जुड़ने से महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन का दायरा और बढ़ेगा।



पटना-पालीगंज रूट का किराया

पटना से पालीगंज (अप):

पटना से दानापुर रेलवे स्टेशन: 40

नौबतपुर: 70

बिक्रम: 84

दुल्हिन बाजार: 108

पालीगंज: 121


पालीगंज से पटना (डाउन):

दुल्हिन बाजार: 14

बिक्रम: 38

नौबतपुर: 51

दानापुर रेलवे स्टेशन: 82

गांधी मैदान: 121



कारगिल चौक से बिहटा तक किराया

कारगिल चौक से मल्टीमॉडल हब और इनकम टैक्स चौराहा तक किराया 13-13 रुपया निर्धारित है। सचिवालय और चिड़ियाघर तक 18, गोला रोड तक 24, सगुना मोड़ तक 37 और दानापुर रेलवे स्टेशन तक 42 रुपये किराया लगेगा। इसके अलावा शिवाला मोड़ तक 55, हंगामा वाटर पार्क तक 66, जबकि बिहटा और बिहटा आईआईटी तक किराया 72 रुपये निर्धारित किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता