ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पंचायत चुनाव : मतदान के दौरान भी मिलेगा अपडेट, निगरानी रखेगी ओसीआर मशीन

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने तय किया है कि अब जिन

पंचायत चुनाव : मतदान के दौरान भी मिलेगा अपडेट, निगरानी रखेगी ओसीआर मशीन
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने तय किया है कि अब जिन इलाकों में मतदान होगा उन जगहों के मतदान प्रतिशत के बारे में लगातार उम्मीदवारों और लोगों को अपडेट दिया जाएगा. मतदान के दिन आयोग ने 5 दफे मतदान का प्रतिशत बताने का फैसला किया है. 


राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइट पर लोग मतदान प्रतिशत के आंकड़े देख पाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने जो तैयारी की है उसके मुताबिक सुबह 9 बजे पहली दफे मतदान प्रतिशत की जानकारी दी जाएगी. इसके बाद 11 बजे, 1 बजे, 3 बजे और शाम 5 बजे मतदान का प्रतिशत बताया जाएगा.


इतना ही नहीं पंचायत चुनाव के दौरान मतगणना निष्पक्ष तरीके से हो, इसके लिए भी आयोग ने खास तैयारी की है. मतगणना स्थल पर प्रत्येक टेबल के पास ऑप्टिकल कैरक्टर रिकॉग्निशन मशीन रखी जाएगी. ओसीआर मशीन के जरिए उम्मीदवारों को मिलने वाले हर वोट पर नजर रहेगी. मतगणना के समय किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले, इसकी जानकारी मशीन के जरिए चुनाव आयोग को मिलेगी. मतगणना की सीधे वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की जाएगी. पंचायत चुनाव में पहली बार इतने हाईटेक सिस्टम का इस्तेमाल हो रहा है.


आयोग का मकसद है कि पंचायत चुनाव पूरी तरीके से निष्पक्ष हो, किसी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो पाए. इसके लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. सिस्टम को पारदर्शी बनाए रखने के लिए मतदान प्रतिशत की जानकारी भी साझा की जा रही है. 


आयोग ने तय किया है कि अगर कोई उम्मीदवार गड़बड़ी की शिकायत करता है तो मतगणना के दौरान ओसीआर मशीन इसमें मदद करेगी. ईवीएम से चुनाव होने की स्थिति में किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई आशंका नहीं है लेकिन इसके बावजूद आयोग ने ओसीआर मशीन का सहारा लेने का फैसला किया. आपको बता दें कि बिहार में पहली बार पंचायत चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जा रहे हैं.