ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार पंचायत चुनाव: वोटिंग शुरू होते ही बूथ पर जबरदस्त मारपीट, आपस में भिड़े दो मुखिया प्रत्‍याशी, हिरासत में पीठासीन पदाधिकारी

PATNA : बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. राज्य के 34 जिलों के 48 प्रखंडों में आज मतदान हो रहा है. भोजपुर जिले में वोटिंग शुरू होते ही जबरदस्त बवाल देखन

बिहार पंचायत चुनाव: वोटिंग शुरू होते ही बूथ पर जबरदस्त मारपीट, आपस में भिड़े दो मुखिया प्रत्‍याशी, हिरासत में पीठासीन पदाधिकारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. राज्य के 34 जिलों के 48 प्रखंडों में आज मतदान हो रहा है. भोजपुर जिले में वोटिंग शुरू होते ही जबरदस्त बवाल देखने को मिला है. बूथ पर ही दो मुखिया उम्मीदवार आपस में भिड़ गए हैं. दोनों के बीच मारपीट की सूचना मिल रही है.


बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 71467 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होना है. आज 23161 पदों के लिए 6543 मतदाता भवन में कुल 9886 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है. खबर मिल रही है कि भोजपुर के राजकीय मध्य विद्यालय तिलाठ बूथ संख्या 112 और 114 पर मतदान से पहले जमकर हंगामा हुआ है. पीरो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवचंदा बूथ संख्‍या 109 पर दो मुखिया प्रत्‍याशी आपस में भिड़ गए हैं. दोनों के बीच मारपीट की सूचना मिल रही है.


बिहार पंचायत चुनाव: वोटिंग शुरू होते ही बूथ पर जबरदस्त मारपीट, आपस में भिड़े दो मुखिया प्रत्‍याशी, हिरासत में पीठासीन पदाधिकारी


उधर पीठासीन पदाधिकारी को हिरासत में लेने की भी खबर सामने आ रही है. कटरिया पंचायत के छछूडिह गांव में बूथ संख्या 158 के पीठासीन पदाधिकारी को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है. बुजुर्ग महिला मतदाता को वोटिंग रूम में बताने के दौरान हिरासत में लिया गया है. मधेपुरा जिले के मधुवन ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 110 और 111 पर मतदान बाधित है. बताया जा रहा है कि जिला परिषद प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह बदलने से आक्रोशित लोगों ने मतदान ठप कराया है.


बिहार पंचायत चुनाव: वोटिंग शुरू होते ही बूथ पर जबरदस्त मारपीट, आपस में भिड़े दो मुखिया प्रत्‍याशी, हिरासत में पीठासीन पदाधिकारी