ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पंचायत चुनाव हार गई विधायक की पत्नी, RJD की नेत्री ने चुनावी मैदान में दी जबरदस्त पटखनी

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के पांचवें चरण की काउंटिंग लगभग खत्म होने वाली है. सभी सीटों के परिणाम आ गए हैं. मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, सरपंच, जिला परिषद सदस्‍य,

पंचायत चुनाव हार गई विधायक की पत्नी, RJD की नेत्री ने चुनावी मैदान में दी जबरदस्त पटखनी
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के पांचवें चरण की काउंटिंग लगभग खत्म होने वाली है. सभी सीटों के परिणाम आ गए हैं. मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, सरपंच, जिला परिषद सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य और पंच के रिजल्ट सामने आ गए हैं. पंचायत चुनाव से जुड़ी हुई भोजपुर जिले से एक हैरान करने खबर सामने आई है. विधायक की पत्नी जिला परिषद सदस्‍य का चुनाव हार गई है. राजद की नेत्री ने चुनावी मैदान में एमएलए की बीवी को पटखनी दी है.


अररिया जिले के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18 से सीएम नीतीश की पार्टी की प्रदेश महासचिव और विधानसभा चुनाव में अररिया सीट से लड़ने वाली जेडीयू उम्मीदवार शगुफ्ता अजीम उर्फ बेबी शबनम बुरी तरह हारी. उधर गोपालगंज में हथुआ जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 से जेडीयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ़ पप्पू पांडेय का भतीजा मुकेश पांडेय भी चुनाव हार गया, जो अभी जेल में बंद है. इसी तरह भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा सीट से माले विधायक मनोज मंज़िल की पत्नी सपना मंज़िल उर्फ़ शिला मंज़िल भी  जिला परिषद सदस्‍य का चुनाव हार गई. 


पंचायत चुनाव हार गई विधायक की पत्नी, RJD की नेत्री ने चुनावी मैदान में दी जबरदस्त पटखनी


भोजपुर के अगिआंव सीट से सीपीआई-एमएल के विधायक मनोज मंज़िल की पत्नी सपना मंज़िल उर्फ़ शिला मंज़िल जिले के चरपोखरी क्षेत्र संख्या 10 से जिला परिषद सदस्‍य का चुनाव लड़ी लेकिन वह हार गई. भोजपुर की निवर्तमान परिषद अध्यक्ष आरती देवी ने इन्हें हराया है. आपको बता दें कि आरती देवी राजद की नेत्री हैं. संयोग की बात है कि बिहार विधानसभा में इन दोनों पार्टियों का गठबंधन भी है. लेकिन यहां ये दोनों आमने-सामने थीं. 


पंचायत चुनाव हार गई विधायक की पत्नी, RJD की नेत्री ने चुनावी मैदान में दी जबरदस्त पटखनी


हैरानी की बात है कि जिस सीट से विधायक मनोज मंजिल की पत्नी हारी है, वह सीट उनके पति के विधानसभा क्षेत्र में ही आता है. दूसरी चौंकाने वाली बात ये है कि जिस महिला ने विधायक की बीवी को हराया है, वह इस सीट से नई उम्मीदवार थीं. आरती देवी इससे पहले कोईलवर क्षेत्र से चुनाव जीती थीं लेकिन इसबार इन्होंने चरपोखरी को चुना और जबरदस्त परफॉर्मेंस करते हुए अपने ही गठबंधन वाले विधायक की पत्नी को ही हरा दिया. 


पंचायत चुनाव हार गई विधायक की पत्नी, RJD की नेत्री ने चुनावी मैदान में दी जबरदस्त पटखनी


निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरती देवी को कुल 17 हजार 183 वोट मिला है. जबकि सपना उर्फ़ शीला मंज़िल को 12 हजार 467 मत हासिल हुए हैं. इनके अलावा ममता प्रसाद को 10 हजार 116, रीना देवी को 7 हजार 81 और रीता देवी को 3 हजार 91 वोट मिला है. अगर इन उम्मीदवारों का वोट बंटता तो शायद नतीजा कुछ और ही होता.


पंचायत चुनाव हार गई विधायक की पत्नी, RJD की नेत्री ने चुनावी मैदान में दी जबरदस्त पटखनी


आपको बता दें कि मनोज मंजिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के टिकट पर भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे. इन्होंने सत्ताधारी दल के विधायक को चुनावी मैदान में धूल चटाया था. इनके ऊपर लगभग 30 आपराधिक केस दर्ज हैं. इनमें मुख्य रूप से हत्या के 2, हत्या का प्रयास के 4, अपहरण का 1 मामला शामिल है. पिछले साल बिहार विधानसभा के चुनाव में मनोज मंज़िल ने 3.16 लाख रुपए अपनी संपत्ति बताई थी. हालांकि इससे पहले साल 2015 में मनोज मंज़िल ने 3.47 लाख रुपए संपत्ति थी.


पंचायत चुनाव हार गई विधायक की पत्नी, RJD की नेत्री ने चुनावी मैदान में दी जबरदस्त पटखनी