ब्रेकिंग
‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति

मुखिया चुनाव के लिए नॉमिनेशन चार्ज तय, जानिए मुखिया, सरपंच और वार्ड सदस्य बनने के लिए कितना पैसा देना होगा

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरशोर के साथ की जा रही है. मुखिया, सरपंच, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य समेत 6 पदों के लिए एकसाथ चुनाव होने वाला है. चुनाव की तैय

मुखिया चुनाव के लिए नॉमिनेशन चार्ज तय, जानिए मुखिया, सरपंच और वार्ड सदस्य बनने के लिए कितना पैसा देना होगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरशोर के साथ की जा रही है. मुखिया, सरपंच, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य समेत 6 पदों के लिए एकसाथ चुनाव होने वाला है. चुनाव की तैयारी अंतिम चरणों में है. राज्य निर्वाचन आयोग ने गाइड लाइन जारी कर दी है. साथ ही आयोग ने इन पदों पर चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों के लिए नॉमिनेशन चार्ज भी तय कर दिया है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक सबसे ज्यादा जिला परिषद के उम्मीदवारों को 2000 रुपये देने होंगे.


राज्य निर्वाचन आयोग ने की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक कोई भी एक व्यक्ति एक साथ एक से अधिक पदों के लिए चुनाव लड़ सकता है. लेकिन उसे अलग-अलग पद के नामांकन करना होगा और शुल्क जमा करना हाेगा. नामांकन शुल्क कोषागार में चालान से जमा होगा या नकद राशि प्राप्त कर नाजीर रसीद दी जायेगी.


ग्राम कचहरी पंच और पंचायत सदस्य प्रत्याशी का नामांकन शुल्क - 250 रुपये  (महिला प्रत्याशी, एससी,एसटी व पिछड़े वर्गों के प्रत्याशी के लिए 125 रुपये), मुखिया व कचहरी सरपंच प्रत्याशी- 1000 रुपये (महिला प्रत्याशी, एससी,एसटी व पिछड़े वर्गों के प्रत्याशी का 500 रुपये), जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी को- 2000 रुपये (महिला प्रत्याशी, एससी,एसटी व पिछड़े वर्गों के प्रत्याशी का 1000 रुपये) नामांकन शुल्क के रूप में देने होंगे.


राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी डीएम को पंचायत और ग्राम कचहरी चुनाव को लेकर अपनी तैयारी पूरी करने का निर्देश देते हुए तैयार रहने का निर्देश दिया है. राज्यपाल द्वारा पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद डीएम अपने जिले में सभी छह पदों के नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, समय और प्रत्याशियों के नामांकन वापस लिये जाने की सूचना प्रकाशित कराएंगे.


आयोग की ओर से पंचायत चुनाव के मदतान और मतगणना के समय भी तय करा दिए गए हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी.  राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के डीएम को गाइडलाइंस से संबंधित पत्र जारी करते कहा है कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. आयोग ने गाइडलाइन में कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायतों व ग्राम कचहरी के पदों पर आम निर्वाचन से संबंधित गाइडलाइन का पालन करना होगा.



पद और नामांकन शुल्क इस प्रकार है -


-जिला परिषद (सामान्य )- 2000


-जिला परिषद (महिला, एसएसी एसटी, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार) -1000


-मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य (सामान्य )- 1000


-मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य (महिला, एसएसी एसटी, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार ) -500


-ग्राम कचहरी के पंच, पंचायत सदस्य -250


(महिला, एसएसी एसटी, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार) -125