ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पंचायत चुनाव : पहले दिन 565 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, आज नामांकन का दूसरा दिन

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर पहले चरण की प्रक्रिया जारी है। नामांकन का आज दूसरा द

पंचायत चुनाव : पहले दिन 565 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, आज नामांकन का दूसरा दिन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर पहले चरण की प्रक्रिया जारी है। नामांकन का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को नामांकन के पहले दिन 565 उम्मीदवारों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 491 लोगों ने ऑफलाइन जबकि 31 ने ऑनलाइन नामांकन दाखिल किया। सबसे ज्यादा नामांकन ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए हुआ है। इस पद के लिए 354 नामांकन दाखिल हुए। आयोग के मुताबिक मुखिया के लिए 69, पंचायत समिति सदस्य के लिए 43,  ग्राम कचहरी पंच के लिए 67, सरपंच के लिए 24 और जिला परिषद सदस्य के लिए 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पंचायत के कुल 6 पदों के लिए चुनाव होना है।


बिहार में 11 चरणों में पंचायत चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 10 जिलों में 12 प्रखंडों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 8 सितंबर तक नामांकन पर दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 11 तक होगी। वहीं 13 सितंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 13 सितंबर को ही सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। 24 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा।


जिन 10 जिलों के प्रखंडों में होगा चुनाव पहले चरण में होगा उनमें रोहतास के दावथ, संझौली, कैमूर के कुदरा, गया के बेलागंज, खिजरसराय, नवादा के गोविंदपुर, औरंगाबाद के औरंगाबाद, जहानाबाद के काको, अरवल के सोनभद्र, बंशी, सूर्यपुर, मुंगेर के तारापुर, जमुई के सिकंदरा, बांका के धोरैया शामिल है।