ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: पक्का मकान और गाड़ी रखने वाले लोगों को नहीं मिलेगा राशन, सरकार ने कर ली तैयारी

PATNA: गलत तरीके से पीडीएस दुकान से राशन उठाने वाले लोगों के लिए काम की खबर है। अगर आपके पास पक्का मकान और गाड़ी है तो आप राशन उठाने के हकदार नहीं हैं। सरकार ऐसे लाभुकों पर का

बिहार: पक्का मकान और गाड़ी रखने वाले लोगों को नहीं मिलेगा राशन, सरकार ने कर ली तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: गलत तरीके से पीडीएस दुकान से राशन उठाने वाले लोगों के लिए काम की खबर है। अगर आपके पास पक्का मकान और गाड़ी है तो आप राशन उठाने के हकदार नहीं हैं। सरकार ऐसे लाभुकों पर कार्रवाई करने जा रही है, जो पक्का मकान रहते हुए राशन का उठाव कर रहे हैं। इसको लेकर पंचायती राज विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पंचायत स्तर पर ऐसे लाभुकों को चिन्हित किया जा रहा है जो गलत तरीके से राशन उठा रहे हैं।


बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वैसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो पक्का मकान है, गाड़ी और घर में सभी सुख सुविधाएं रहने के बावजूद गरीबों के राशन का गलत तरीके से उठाव कर रहे हैं। ऐसे लाभुकों का राशन कार्ड रद्द करने के साथ ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सभी प्रखंडों में समीक्षा चल रही है।इसको लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग फिलहाल ऐसे लाभुकों पर कार्रवाई कर रही है जिनमें त्रुटियां पाई गई हैं।


जानकारी के मुताबिक पूरे बिहार में करीब तीन लाख 70 हजार बीपीएल कार्ड को होल्ड पर रखा गया है। जांच में जो भी लाभुक गलत पाए जाएंगे उनके कार्ड को चालू कर दिया जाएगा लेकिन जो लाभुक गलत तरीके से राशन उठा रहे हैं उनके बीपीएल कार्ड को रद्द कर दिया जाएगा। बता दें कि ऐसे लाभुकों को पीडीएस के माध्यम से सरकार बहुत ही सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराती है। लाभुकों को तीन रुपए किलो चावल और दो रुपए किलो गेहूं दिए जाते हैं। यह लाभ सिर्फ उन लोगो के लिए है जो गरीबी रेखा के नीचे हैं, जिनके पास पक्का मकान और घर में सुख सुविधा के साधन नहीं हैं।

टैग्स