ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार के 436 पैक्स में 18 मार्च को मतदान, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन

बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने दो दर्जन जिलों के 436 पैक्स में चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। नामांकन 6–7 मार्च को होगा, जबकि 18 मार्च को मतदान के साथ ही मतगणना और परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे।

बिहार न्यूज
चुनाव की तारीख का ऐलान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, औरंगाबाद समेत 24 जिलों के 436 पैक्स में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव कयूम अंसारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 6 और 7 मार्च को नामांकन, 9–10 मार्च को स्क्रूटनी और 11 मार्च को नाम वापसी होगी। 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।


बिहार के दो दर्जन जिलों में 436 पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समिति) के चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी है। जारी आदेश के अनुसार नामांकन 6 और 7 मार्च को होगा। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 9 और 10 मार्च को की जाएगी, जबकि 11 मार्च को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।


इन पैक्सों में मतदान 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। खास बात यह है कि उसी दिन मतगणना भी होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रबंध समिति में अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए दो-दो पद आरक्षित रहेंगे। इन आरक्षित पदों में से 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित होंगी।


 मधेपुरा के तीन, मुजफ्फरपुर के एक, रोहतास के चार, लखीसराय के 9, समस्तीपुर के 19, सहरसा के चार, सारण के 20, सीतामढ़ी के 10, सीवान के 37, सुपौल के 21,अररिया के 70, औरंगाबाद के 14, कटिहार के 22, कैमूर के 12, खगड़िया के दो, जहानाबाद के 5, दरभंगा के 8, पूर्णिया के 7, पूर्वी चंपारण के 13, बांका के दो, बेगूसराय के सात, भागलपुर के 64, भोजपुर के तीन, मधुबनी के 69 पैक्सों में 18 मार्च को मतदान होगा।