ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पैक्स चुनाव : 30 जनवरी से शुरू होगा नामांकन, 15 फरवरी को 1511 पैक्सों के लिए वोटिंग

PATNA : बिहार में 1511 पैक्सो के चुनाव के लिए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। 15 फरवरी को मतदान की तारीख रखी गई है और 30 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक उम्मीदवा

पैक्स चुनाव : 30 जनवरी से शुरू होगा नामांकन, 15 फरवरी को 1511 पैक्सों के लिए वोटिंग
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में 1511 पैक्सो के चुनाव के लिए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। 15 फरवरी को मतदान की तारीख रखी गई है और 30 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर पाएंगे। 30 जनवरी,1 फरवरी और 2 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 3 और 4 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 फरवरी को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले पाएंगे और उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 


15 फरवरी को मतदान की तारीख रखी गई है सुबह 6:30 से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 17 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के मुख्य चुनाव पदाधिकारी गिरीश शंकर ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पैक्स सदस्य चुनाव में प्रत्याशी और मतदाता होते हैं। सभी प्रमंडलीय आयुक्तों से कहा गया है कि वह पैक्स चुनाव के लिए 25 जनवरी तक अपने स्तर पर आब्जर्वर की नियुक्ति कर दें। नक्सल प्रभावित इलाके में मतदान का वक्त सुबह 7 बजे से 2 बजे तक तय किया जा सकता है।


बिहार सहकारी सोसायटी अधिनियम के तहत निर्वाचित होने वाले अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पद पर आरक्षण की व्यवस्था लागू नहीं होगी। इन पदों की गणना निदेशक मंडल के लिए होगी। इन दो पदों को छोड़कर शेष बचे हुए 10 में से 6 पद आरक्षित होंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 2, पिछड़े वर्ग के लिए 2 और अति पिछड़े वर्ग के लिए 2 स्थान रिजर्व होंगे।