ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Bihar PMGSY : “अब गांव-गांव पहुंचेगी तरक्की!” ग्रामीण सड़कों के मामले में बिहार ने पूरे देश को छोड़ा पीछे; केंद्र सरकार से मिला सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिहार ने287 ग्रामीण बसावटों को बारहमासी पक्की सड़क से जोड़कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। ग्रामीण सड़क निर्माण और रखरखाव में भी बिहार को राष्ट्रीय सम्मान मिला है।

Bihar PMGSY : “अब गांव-गांव पहुंचेगी तरक्की!” ग्रामीण सड़कों के मामले में बिहार ने पूरे देश को छोड़ा पीछे; केंद्र सरकार से मिला सर्वोच्च सम्मान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar PMGSY : बिहार ने ग्रामीण सड़क निर्माण के क्षेत्र में देशभर में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्रामीण बसावटों को पक्की सड़कों से जोड़ने में बिहार को देश में पहला स्थान मिला है। यह उपलब्धि राज्य के ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 10 मई को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भेरूंदा में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग को राष्ट्रीय स्तर का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर देशभर के राज्यों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई, जिसमें बिहार ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।


बिहार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अब तक 31,287 ग्रामीण बसावटों को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़ दिया है। यह आंकड़ा देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक है। राज्य सरकार का कहना है कि गांवों तक सड़क पहुंचने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि क्षेत्र को सीधा लाभ मिला है। ग्रामीण इलाकों में आवागमन आसान होने से लोगों की जीवनशैली में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।


राष्ट्रीय रैंकिंग में मध्य प्रदेश 17,493 ग्रामीण बसावटों को पक्की सड़क से जोड़कर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ओडिशा 16,990 बसावटों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। बिहार ने इन दोनों राज्यों से काफी आगे निकलकर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है।


ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाया है। दूर-दराज के गांवों और टोलों तक सड़क पहुंचाने को प्राथमिकता दी गई, ताकि ग्रामीण जनता को हर मौसम में सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।


सिर्फ सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि उनके गुणवत्तापूर्ण रखरखाव के मामले में भी बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों के अनुरक्षण एवं रखरखाव की श्रेणी में बिहार ने बड़े राज्यों के बीच पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।