ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: HAM की महिला MLA ने 'तेजप्रताप' की खोली पोल, कहा- एगो बात बतइयो भैया....लागित हो फिर तोरा ठग देलको कोय, ई जहाज उड़ाव के लाइसेंस के नाम पर रेडियो लाइसेंस दे देलको ह...

Bihar News:तेजप्रताप यादव ने देश सेवा के लिए पायलट बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ट्रेनिंग और लाइसेंस के दस्तावेज साझा किए, लेकिन हम पार्टी की विधायक दीपा मांझी ने उनके दावे पर सवाल खड़े किये हैं.

Bihar News: HAM की महिला MLA ने 'तेजप्रताप' की खोली पोल, कहा- एगो बात बतइयो भैया....लागित हो फिर तोरा ठग देलको कोय, ई जहाज उड़ाव के लाइसेंस के नाम पर रेडियो लाइसेंस दे देलको ह...
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने हवाई हमला से जवाब दिया है. पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में बने नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागकर ध्वस्त कर दिया गया है. करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति में राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने भी देश की सेवा के लिए लड़ाई लड़ने की इच्छा जतायी है. उन्होंने बताया कि वो पायलट की ट्रेनिंग लिए हुए हैं. बजाप्ता उन्होंने कुछ कागजात शेयर किए हैं. तेजप्रताप यादव की तरफ से पायलट की ट्रेनिंग लेने संबंधी दावा करने पर HAM की महिला विधायक ने उनकी पोल खोल दी है. 

तेज प्रताप भैया...लागित हो फिर तोरा ठग देलको कोय

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की विधायक व जीतनराम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने तेजप्रताप यादव के दावे की हवा निकाल दी है. उन्होंने ोशल मीडिया के माध्यम से तेजप्रताप को मगही भाषा में जवाब दी है. हम की महिला विधायक दीपा संतोष मांझी ने जवाब देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखी है, '' तेज प्रताप भैया...उ सब तो ठीके हो जे हवा बनावित ह.. लेकिन जौन लाईसेन्सवा पर जहाजवा उडाने की बात कर रहे हैं आप, उ तो 2021 तक वैलिड था. पहले ओकर रिन्युअलवा तो करा देते.. ओकरा बाद न देखल जइतो.. वैसे एगो बात बतइयो, लागित हो फिर तोरा ठग देलको कोय.. ई जहाज उड़ाव के लाइसेंस के नाम पर रेडियो लाइसेंस दे देलको ह, जे केवल ग्राउंड क्लियरेंस कराव है..उड़ाव न है भैयाजी..''

तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया. कुछ दस्तावेज उसपर अपलोड किए जो पायलट की ट्रेनिंग और लाइसेंस से जुड़े हैं. उन्होंने लिखा-‘पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो,मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं.’ इसके आगे तेजप्रताप यादव लिखते हैं- ‘आपके जानकारी के लिए बता दूं की मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा.जय हिंद.”



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता