ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

Bihar News: सक्षमता परीक्षा (द्वितीय) का रिजल्ट जारी, 13 नवम्बर को आयोजित पुनर्परीक्षा का परीक्षाफल कल यहां देखें

PATNA: 13 नवम्बर को आयोजित सक्षमता पुनर्परीक्षा का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को जारी कर दिया है। कक्षा 9-10 में 5 विषयों की पुनर्परीक्षा में 429 शिक्षकों में 29

Bihar News: सक्षमता परीक्षा (द्वितीय) का रिजल्ट जारी, 13 नवम्बर को आयोजित पुनर्परीक्षा का परीक्षाफल कल यहां देखें
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 13 नवम्बर को आयोजित सक्षमता पुनर्परीक्षा का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को जारी कर दिया है। कक्षा 9-10 में 5 विषयों की पुनर्परीक्षा में 429 शिक्षकों में 299 पास हो गये हैं जबकि कक्षा 11-12 में 2 विषयों की पुनर्परीक्षा में शामिल 206 शिक्षकों में 128 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं।  


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज 01.12.2024 को सक्षमता परीक्षा, 2024 (द्वितीय) की कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 के कुल 7 विषयों की आयोजित पुनर्परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया। बता दें कि कक्षा 9-10 के 5 विषयों ( हिन्दी, फारसी, संगीत, नृत्य एवं गृह विज्ञान) की पुनर्परीक्षा का आयोजन 13 नवम्बर 2024 को BSEB ने किया था। जिसमें 429 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 


इसी प्रकार कक्षा 11-12 के 2 विषय गृह विज्ञान एवं इतिहास की पुनर्परीक्षा 13 नवम्बर 2024 को आयोजित की गयी थी जिसमें 206 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आज जारी परीक्षाफल में कक्षा 9-10 के 05 विषयों में आयोजित पुनर्परीक्षा में 299 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 69.70% है।


 इसी प्रकार कक्षा 11-12 के 2 विषयों में आयोजित पुनर्परीक्षा में 128 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 62.14% है।

 इन विषयों की पुनर्परीक्षा में शामिल शिक्षक अभ्यर्थी अपना परीक्षाफल कल 02.12.2024 के अपराह्न से समिति के वेबसाईट https://www.bsebsakshamta.com पर देख सकते हैं। 


परीक्षाफल देखने के लिए संबंधित शिक्षक अपना Application No. एवं जन्म तिथि (dd-mm-yyyy) अंकित कर उक्त वेबसाईट के माध्यम से देख सकेंगे। बता दें कि सक्षमता परीक्षा 2024 (द्वितीय) के शेष विषयों का परीक्षाफल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 16.11.2024 को जारी किया था।

टैग्स