ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: पटना में जब रामनवमी प्रोग्राम में हुआ अनाउंसमेंट...'बच्चा खो गया है, पिता का नाम नीतीश कुमार'...फिर मुस्कुरा उठे लोग

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में रविवार को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सीएम नीतीश कुमार रविवार की शाम पटना के डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

Bihar News
पटना में जब रामनवमी प्रोग्राम में हुआ अनाउंसमेंट...'बच्चा खो गया है, पिता का नाम नीतीश कुमार'...
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में रविवार को रामनवमी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बिहार के सीएम नीतीश कुमार रविवार की शाम पटना के डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शोभायात्रा का स्वागत कर आरती की और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जब सीएम कार्यक्रम से निकले उसी समय मंच से अनाउंस हुआ- एक बच्चा खो गया है, जिसके पिता का नाम नीतीश कुमार है। यह सुनकर मंच पर बैठे सभी लोग हंसने लगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवान श्रीराम के भजन पर झूमते और भक्तिभाव में विभोर नजर आए। इस दौरान वे लोगों से भी ताली बजाने की अपील करते भी दिखे। सीएम के साथ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद संजय कुमार झा, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता