ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR NEWS: केंद्र सरकार ने 51 योजनाओं के लिए दिए 2638.17 करोड़, इन कामों पर होंगे खर्च ...

PM मोदी ने विशेष सहायता योजना 2024-25 के तहत बिहार को 2638.17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सहायता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे सिंचाई, पथ निर्माण और भवन निर्माण की कई योजनाओं को गति मिलेगी।

BIHAR NEWS, SAMRAT CHAUDHARY,बिहार विशेष सहायता, बिहार निवेश 2024, सम्राट चौधरी, पीएम मोदी बिहार सहायता, बिहार विकास योजनाएं, सिंचाई परियोजनाएं बिहार, कोसी मेची लिंक परियोजना, पथ निर्माण बिहार, भवन नि
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

BIHAR NEWS: केंद्र सरकार ने विशेष सहायता योजना 2024-25 के तहत बिहार को 2638.17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सहायता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे सिंचाई, पथ निर्माण और भवन निर्माण की कई योजनाओं को गति मिलेगी.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना 2024-25 के तहत बिहार को 2638.17 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होने कहा कि यह विशेष सहायता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर प्राप्त हुई है, जिससे विकास योजनाओं को लागू करने में तेजी आएगी । 

सम्राट चौधरी ने कहा कि सिंचाई विभाग की 35 विभिन्‍न योजनाओं में हेतु 2340.61 करोड़ रुपये की विशेष सहायता की मांग की गई थी, जिसमें अधिकांश राशि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए थी। उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि से कोसी मेची अंतर-राज्यीय लिंक परियोजना, पश्चिमी कोसी नहर परियोजना, सुल्तानगंज में अजगैबीनाथ मंदिर में गंगा नदी के दाहिने किनारे पर पुराने उत्तरवाहिनी धार में सीधी घाट और चैनल का निर्माण होगा। 

चौधरी ने बताया कि पथ निर्माण विभाग की 14 विभिन्न  योजनाओं हेतु 237.46 करोड़, भवन निर्माण विभाग के एसडीआरएफ बिहटा (पटना) के निर्माण एवं बिहार के 17 जिलों में आपातकालीन रिस्पांस सुविधा सह प्रशिक्षण केन्द्र  के निर्माण हेतु 187.93 करोड़ की मांग की गई। कहा कि राज्य सरकार ने तीन महत्वपूर्ण विभागों की विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 2766 करोड़ की विशेष सहायता मांगी थी,  जिसे लगभग पूरी तरह स्वीकार करते हुए  केन्द्र सरकार ने 2638.17 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता