ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार पर मेहरबान हुई मोदी सरकार, इस मद में UP के बाद दी अधिकतम राशि; सम्राट चौधरी ने जताया आभार

Bihar News: चालू वित्तीय वर्ष में केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय करों में राज्य के हिस्सा के रूप में तीसरी बार दोगुना राशि प्राप्त हुई है. इसके लिए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का आभार जताया है.

Bihar News
सम्राट चौधरी ने जताया आभार
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया है कि केन्द्रीय करों में हिस्सा के रूप में बिहार को जुलाई 2024 से केंद्र सरकार हर माह 8,960 करोड़ रुपये प्रतिमाह दे रही है, जबकि इस वर्ष 2025 में इस राशि को दोगुणा कर 17,403 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार को अधिकतम राशि उपलब्ध करायी गई है। उन्होंने कहा केन्द्रीय करों में राज्य के हिस्सा के रूप में तीसरी बार दोगुनी राशि प्राप्त हुई।


सम्राट चौधरी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति प्रदेश की ओर से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र केन्द्रीय करों में राज्य के हिस्सा के रूप में देय करों का भुगतान राज्यों को किया जाता है और वर्ष में अतिरिक्त राशि का समायोजन हर साल सिर्फ मार्च के महीने में किया जाता था। वर्तमान एनडीए सरकार ने वर्ष 2021-22 से प्रतिनिधान का समायोजन पूरे वर्ष करना शुरू किया है। 


उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में इसी समायोजन के अन्तर्गत माह जून 2024 एवं अक्टूबर 2024 में राशि को दोगुणा कर बिहार को उपलब्ध कराया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि नव वर्ष में माननीया केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस सौगात को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की NDA सरकार पूंजीगत व्यय पर खर्च कर न्याय के साथ विकास की यात्रा को और तीव्र करेगी।