ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Bihar News: पटना में टेंपो-ट्रक की टक्कर, बेटी का तिलक चढ़ाने जा रहे पिता की हादसे में दर्दनाक मौत

Bihar News: पटना के बिहटा में सड़क हादसे में बेटी का तिलक चढ़ाने जा रहे पिता की मौत हो गई है। जिसके बाद परिवार में मातम फैल गया है।

 Bihar News
पिता की हादसे में दर्दनाक मौत
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: पटना के बिहटा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुरुवार शाम को दिलावरपुर गांव के पास बालू लदे ट्रक और एक टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे टेंपो में सवार सुरेंद्र कहार नाम के शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। सुरेंद्र अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए लई गांव जा रहे थे।


ट्रक और टेंपों की टक्कर के बाद सुरेंद्र सड़क पर गिर पड़े और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में सुरेंद्र के अलावा टेंपो में सवार अन्य 6 लोग भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बेटी के तिलक से पहले पिता की दर्दनाक मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।


हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई की। पुलिस ने ट्रक चालक को भीड़ से बचाकर बिहटा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पटना एम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता