ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

झाड़ू गोदाम में लगी भीषण आग, 10 लाख का माल जलकर राख

गोदाम के मालिक वरुण के बताया कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी बिजली विभाग द्वारा लगाए गए तार में स्पार्क से गोदाम के पीछे कूड़े में आग लगी थी।

BIHAR
अगलगी की घटना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से सटे दानापुर में भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। झाड़ू गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। घटना जनता कोल्ड स्टोरेज कैंपस स्थित गोदाम की है जहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद निकल रहे धुआं को देखते ही लोगों की मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। 


गोदाम के कर्मचारियों ने इसकी सूचना मालिक वरुण को दी। जिसके बाद वरुण ने  तुरंत फायर बिग्रेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन अगलगी की इस घटना में गोदाम में रखे 10 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। 


गोदाम के मालिक वरुण के बताया कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी बिजली विभाग द्वारा लगाए गए तार में स्पार्क से गोदाम के पीछे कूड़े में आग लगी थी। तब दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन इस बार फिर शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी जिसमें10 लाख का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स