ब्रेकिंग
कैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तारकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तार

Bihar Road Projects: बिहार की इन सड़कों को बदलने की तैयारी, चुनाव से पहले सरकार का बड़ा एलान, कहीं आपकी सड़क तो नहीं...?

Bihar Road Projects: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सड़क निर्माण को लेकर सरकार एक्टिव हो गई है। ADB और JICA की मदद से राज्य में कुल 268 किमी सड़कों के निर्माण पर 3366 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानिए किन जिलों में बनेंगी नई सड़कें।

Bihar Road Projects, Road Construction Department, development work, externally funded scheme, bihar road news, today news,,Bihar news,बिहार रोड प्रोजेक्ट 2025  Bihar State Highway Project Phase 4  AD
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. इसके पहले सरकार योजनाओं को धरातल में उतारने को लगी है. सूबे की सड़कों को बदलने की तैयारी चल रही है. एडीबी की मदद से सड़कों का काम होना है. एशियन डेवलपेमेंट बैंक की ऋण राशि से बिहार स्टेट हाइवे प्रोजेक्ट चार के फेज-2 में प्रस्तावित सड़कों पर काम होना है. इसके तहत 268 किमी सड़क का निर्माण होगा, जिस पर 3366.47 करोड़ रुपए खर्च होंगे. 

जानकारी के अनुसार, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाह्य संपोषित योजना के तहत पथ निर्माण विभाग ने 1440.74 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इनमें सुपौल व अररिया जिले में नरपतगंज-परवाहा पथ (47 किमी), मधुबनी में मधुबनी राजनगर-बाबू बरही-खुटौना पथ (41 किमी), बक्सर जिले में ब्रह्मपुर-कुरानसराय-इटाढ़ी-सरंजा-जालीपुर पथ (57 किमी) तथा दरभंगा व सीतामढ़ी जिले में अतरबेल-जाले-घोघराचट्टी (15 किमी) सड़क शामिल है। 

बिहार स्टेट हाइवे प्रोजेक्ट चार के फेज -1 के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक की ऋण राशि से पांच सड़कों पर काम होना है। इन सड़कों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकति मिल गई है। इन सड़कों में नवादा-नालंदा व गया जिले के बीच दरभंगा-जेठियन-गहलौर- बिन्दुस सड़क (41 किमी) का निर्माण किया जाना है. साथ ही बांका, मुंगेर व भागलपुर जिले से होकर गुजरने वाली घोरैया-इंगलिस मोड़- असरगंज पथ (58 किमी) छपरा एवं सिवान से होकर गुजरने वाली छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी पथ (72 किमी), भोजपुर जिले में आरा-एकौना-खैरा-सहार पथ (32 किमी) तथा मुजफ्फरपुर में हथौड़ी-औराई पथ में एक उच्चस्तरीय पुल का निर्माण पहुंच पथ के साथ होना है.

जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) की ऋण राशि से भी बिहार में रोड प्रोजेक्ट पर काम चल रहा। गया-मानपुर-हिसुआ-राजगीर-नालंदा-बिहार शरीफ (93 किमी) सड़क की फोरलेनिंग का का 2138.16 करोड़ रुपए की लागत से चल रहा है.

संबंधित खबरें