ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Bihar News: बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष आलोक राज ने दिया इस्तीफा, हाल ही में सरकार ने सौंपी थी बड़ी जिम्मेवारी

Bihar News: बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में उन्हें BSSC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष आलोक राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में सरकार ने आलोक राज को बड़ी जिम्मेवारी सौंपते हुए BSSC का अध्यक्ष नियुक्त किया था। आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले कुछ समय के लिए बिहार के डीजीपी भी बनाए गए थे।


दरअसल, बीते 31 दिसंबर 2025 को बिहार सरकार ने बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। 1989 बैच के आईपीएस और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक-सह-सह-प्रबंध निदेशक आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था।


बीते 31 दिसंबर 2025 को ही आईपीएस की सेवा से आलोक राज रिटायर हुए थे। सरकार ने 1 जनवरी 2026 से उन्हें BSSC के चेयरमैन के पद की जिम्मेवार सौंपी थी। दो दिन पहले ही आलोक राज ने BSSC के चेयरमैन के पद पर ज्वॉइन किया था लेकिन दो दिन बाद ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।


आलोक राज ने मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग को अपने इस्तीफे की कॉपी भेज दी है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है हालांकि उनके अचानक इस्तीफा दिए जाने के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता