ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

Bihar News: बिहार में आसमान से बरसी आफत! बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

Bihar Rain: बिहार में आसमानी आफत ने कोहराम मचाया है। 2 जिलों में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है।

Bihar News
बिहार में आसमान से बरसी आफत! बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar Rain: बिहार में आसमानी आफत ने फिर से आफत मचाई है। 2 जिलों में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है।  बेगूसराय और मधुबनी में कुल 7 लोगों की मौत हुई है, जिनमें बेगूसराय में 4 और मधुबनी में 3 लोग शामिल हैं। तेज बारिश और ठनका की चपेट में आने से ये मौतें हुई हैं। 


मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बेगूसराय में देर रात मौसम बदलने के बाद तेज बारिश हुई। इसी दौरान ठनका की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र की मोख्तियारपुर पंचायत के मानोपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 01 निवासी 13 वर्षीय अंशु कुमारी पिता रामकुमार सदा की मौत हो गई। बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर में ठनका गिरने से वृद्ध कामगार की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक भगतपुर के 60 वर्षीय बिरल पासवान है। दोनों भूसा ढोने के लिए बहियार जा रहे थे।


साहेबपुरकमाल के सनहा नवटोलिया की एक अधेड़ महिला इंदिरा देवी की भी ठनका से मौत की सूचना है। मशुदनपुर दियारा पथ के मोहनपुर ढाब के समीप की घटना बताई जा रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोला बहियार में फसल देखकर लौट रहे एक किसान ठनका के चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है।मृत्तक सूजा निवासी स्वर्गीय कामो महतो के 45 वर्षीय पुत्र पंकज महतो बताया जा रहा है।


मधुबनी में बुधवार की सुबह ठनका (वज्रपात) गिरने से पिता-पुत्री समेत 3 की मौत हो गई। पहली घटना झंझारपुर के पिपरौलिया में हुई। ठनके की चपेट में आने से खेत की ओर गई एक महिला की मौत हो गई। वह रेवन महतो की पत्नी रेखा थी। वहीं, अंधराठाढ़ी के रुद्रपुर के अलपुरा गांव में ठनका गिरने से बाप-बेटी की मौत हो गई। 62 वर्षीय जाकिर 18 वर्षीया पुत्री आयशा को लेकर खेत में जमा गेहूं के बोझे को ढकने के लिए तिरपाल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। 


रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें