ब्रेकिंग
Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था

बिहार में बढ़ेगी बालू की उपलब्धता, नए घाटों की होगी पहचान और नीलामी; हर जिले में तैयार होगी संभावित लिस्ट

Bihar News: बिहार में बालू की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार नए बालू घाटों की पहचान कर उन्हें नीलामी के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। सभी जिलों में संभावित घाटों का निरीक्षण और DSR में संशोधन के बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में बालू की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार नए बालू घाटों की पहचान कर उन्हें नीलामी के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलों को ऐसे संभावित स्थलों की पहचान करने का निर्देश दिया है, जहां पर्याप्त मात्रा में बालू उपलब्ध है, लेकिन अब तक इन घाटों की नीलामी नहीं हुई है।



हर जिले में तैयार होगी संभावित घाटों की सूची

विभागीय सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले प्रत्येक जिले में संभावित बालू घाटों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद अधिकारियों की टीम संबंधित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान बालू की उपलब्धता के साथ-साथ अन्य जरूरी पहलुओं का भी आकलन किया जाएगा।



स्थलीय निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर संबंधित जिले की जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (DSR) में आवश्यक बदलाव किया जाएगा। निरीक्षण में उपयुक्त पाए जाने वाले नए संभावित बालू घाटों को DSR में शामिल किया जाएगा।



नीलामी के बाद बढ़ेगी बालू की आपूर्ति

DSR में शामिल किए जाने के बाद इन नए घाटों को नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया में लाया जा सकेगा। विभाग का मानना है कि इस पूरी प्रक्रिया से राज्य में बालू घाटों की संख्या में करीब 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है।



नए घाटों को नीलामी के दायरे में लाने से राज्य में बालू की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य निर्माण कार्यों के लिए बालू की आपूर्ति को बेहतर करना और मांग के अनुरूप इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करना है।



कीमतों पर भी पड़ सकता है असर

बालू की उपलब्धता बढ़ने से बाजार में इसकी आपूर्ति बेहतर हो सकती है। इससे उचित कीमत पर बालू मिलने की संभावना बढ़ सकती है और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, नए बालू घाटों की नीलामी से राज्य सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलने की भी उम्मीद है।



स्थलीय निरीक्षण के बाद साफ होगी तस्वीर

फिलहाल खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलों को संभावित स्थलों की पहचान का काम शुरू करने को कहा है। स्थलीय निरीक्षण और DSR में संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि राज्य में कितने नए बालू घाट नीलामी के लिए उपलब्ध हो पाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता