ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अब बड़ा भाई नहीं रहा JDU, BJP को मिली बराबर सीटें

चुनाव से पहले NDA में सीटों का बंटवारा हो गया है। इस बार JDU और BJP दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का “बड़ा भाई” का दर्जा खत्म हो गया। लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, जबकि HAM और RLM को 6-6 सीटें मिली।

बिहार
“बड़ा भाई” का दर्जा खत्म
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: महागठबंधन से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने रविवार की शाम में सीटों का बंटवारा कर दिया। जेडीयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), हम और आएलएम के बीच सीटों का ऐसा बंटवारा किया गया कि अब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का बड़ा भाई होने का दर्जा ही छिन गया। अब बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को 29 सीट दिया गया है तो वही जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली है।


बिहार में अब एनडीए की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) अलायंस में बड़ा भाई नहीं रही। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों को एक बराबर 101-101 सीट मिला है। बड़ा भाई और छोटा भाई को लेकर कोई औपचारिक बात नहीं थी, लेकिन विधानसभा के चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड भाजपा से कुछ ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ती थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में यह देखने को मिला था। जब 115 सीटों पर जेडीयू और 110 सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था। 


बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में आखिरकार सीटों का बंटवारा रविवार की देर शाम हो गया। लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमों चिराग पासवान को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी से ज्यादा सीटें मिली है। हम पार्टी को 6 सीट मिली है जबकि चिराग की पार्टी को 29 सीटें दी गयी है। इस संबंध में जब जीतन राम मांझी से बात की गयी। दिल्ली से पटना लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने यह जानकारी दी कि चिराग पासवान को आपसे ज्यादा सीटें दी गयी है जबकि आपको 6 सीटें ही मिली है। इस पर क्या कहेंगे? 


मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्लियामेंट में हमकों एक सीट मिली थी। तब हम क्या नाराज थे? वैसे यहां 6 सीट पर बात की गयी है तो यह आलाकमान का निर्णय होगा। उसको हम स्वीकार करते हैं। दूसरे को क्या मिली है ये तो हमारे आलाकमान समझ सकते हैं, लेकिन यह बात सही है कि हमको जो मिला है, उससे हम लोग सब संतुष्ट है। किसी भी प्रकार का कोई सिकबा शिकायत नहीं है। हम एकदम खुश हैं। बता दें कि भाजपा को 101 सीट, जेडीयू को 101 सीट (दोनों दल को बराबर सीटें मिली) लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, रालोमो और हम पार्टी को 6-6 सीटें मिली है। 


बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है। एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नहीं दी गयी एनडीए के नेताओं सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने रविवार की शाम सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर सीट शेयरिंग की जानकारी दी।