ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार और BPSSC से मांगा जवाबस्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़पबिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार और BPSSC से मांगा जवाबस्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प

बिहार में दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन! चार प्रमुख कॉरिडोर पर सेवा शुरू करने की तैयारी, सरकार ने NCRTC को लिखा पत्र

Namo Bharat Bihar: बिहार में दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर नमो भारत (RRTS) ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। पटना से गया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और आरा को जोड़ने वाले चार कॉरिडोर का प्रस्ताव NCRTC को भेजा गया है।

Namo Bharat Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Namo Bharat Bihar: दिल्ली और एनसीआर की तर्ज पर अब बिहार में भी नमो भारत (RRTS) ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को पत्र भेजकर राज्य में चार प्रमुख कॉरिडोर पर नमो भारत सेवा विकसित करने का अनुरोध किया है।



प्रस्तावित कॉरिडोर के जरिए पटना को गया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और आरा से जोड़ने की योजना है। इन परियोजनाओं के आकार और व्यवहार्यता का आकलन करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।



पटना-गया कॉरिडोर

पहला प्रस्तावित कॉरिडोर पटना से गया के बीच होगा। इसकी लंबाई करीब 108 किलोमीटर होगी। इस रूट पर नमो भारत सेवा शुरू होने से पटना और गया के बीच तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी विकसित होने की उम्मीद है।



पटना एयरपोर्ट-बेगूसराय कॉरिडोर

दूसरा कॉरिडोर पटना एयरपोर्ट से बेगूसराय के बीच प्रस्तावित है। इसकी लंबाई करीब 130 किलोमीटर होगी। इस परियोजना का उद्देश्य राजधानी पटना को उत्तर बिहार के प्रमुख शहर बेगूसराय से तेज परिवहन नेटवर्क के जरिए जोड़ना है।



पटना-मुजफ्फरपुर कॉरिडोर

तीसरे कॉरिडोर के तहत पटना और मुजफ्फरपुर को जोड़ा जाएगा। इसकी प्रस्तावित लंबाई करीब 67 किलोमीटर है। इस रूट पर RRTS सेवा विकसित होने से दोनों शहरों के बीच आवागमन तेज होने की उम्मीद है।



पटना एयरपोर्ट-आरा कॉरिडोर

चौथा प्रस्तावित कॉरिडोर पटना एयरपोर्ट से आरा के बीच होगा। इसकी लंबाई करीब 46 किलोमीटर बताई गई है। इससे पटना और भोजपुर क्षेत्र के बीच तेज और बेहतर परिवहन कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है।



NCRTC करेगा तकनीकी और आर्थिक जांच

बिहार सरकार से प्रस्ताव मिलने के बाद NCRTC इन चारों कॉरिडोर की तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता का अध्ययन करेगा। इसके लिए 'अल्टरनेट एनालिसिस रिपोर्ट' (AAR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



रिपोर्ट में परियोजनाओं की तकनीकी संभावनाओं, आर्थिक व्यवहार्यता और यातायात से जुड़े पहलुओं का आकलन किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर इन कॉरिडोर पर नमो भारत सेवा शुरू करने को लेकर आगे की योजना और परियोजना की व्यवहारिकता तय होगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता