ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार म्यूजियम बना पर्यटकों की पहली पसंद, 10 साल में पहली बार 5 लाख से अधिक विजिटर्स

Bihar News: पटना स्थित बिहार म्यूजियम ने इस साल 10 वर्षों में पहली बार 5 लाख से अधिक पर्यटकों का रिकॉर्ड बनाया है। आधुनिक सुविधाओं और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना स्थित बिहार म्यूजियम ने इस वर्ष पर्यटकों की संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। म्यूजियम के उद्घाटन के बाद पिछले 10 वर्षों में यह पहली बार है जब एक साल में 5 लाख से अधिक लोगों ने यहां का दौरा किया है।


रिकॉर्ड तोड़ पहुंची पर्यटकों की संख्या

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में 5 लाख से अधिक लोगों ने टिकट लेकर बिहार म्यूजियम का भ्रमण किया है। वहीं वीआईपी विजिट और विभिन्न आयोजनों में शामिल लोगों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 5 से 7 लाख के बीच पहुंच जाती है, जो अब तक की सबसे अधिक है।


आधुनिक सुविधाओं से बढ़ा आकर्षण

बिहार म्यूजियम अपनी आधुनिक संरचना और बेहतरीन प्रदर्शनी के कारण तेजी से पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यहां बौद्ध, जैन, हिंदू और सिख धर्म से जुड़ी प्राचीन एवं दुर्लभ कलाकृतियां सुरक्षित रूप से प्रदर्शित की गई हैं, जो लोगों को इतिहास और संस्कृति से जोड़ती हैं। बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को समझने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।


अधिकारियों ने जताई खुशी

इस उपलब्धि पर बिहार म्यूजियम के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि 10 साल में पहली बार 5 लाख का आंकड़ा पार होना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं के कारण पर्यटकों की रुचि लगातार बढ़ रही है, जिसका परिणाम यह रिकॉर्ड है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता