ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार : मूर्ति जब्त करने पहुंची पुलिस पर हमला, NH जाम कर लोगों ने किया हंगामा

JEHANABAD : खबर बिहार के जहानाबाद से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक मामूली सी बात को लेकर पुलिस ओर ग्रामीणों में जमकर विवाद हुआ है और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पार जानलेवा हमला

बिहार : मूर्ति जब्त करने पहुंची पुलिस पर हमला, NH जाम कर लोगों ने किया हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD : खबर बिहार के जहानाबाद से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक मामूली सी बात को लेकर पुलिस ओर ग्रामीणों में जमकर विवाद हुआ है और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पार जानलेवा हमला किया है। इसके बाद इसी तरह लोगों को समझा -बुझाकर शांत करवाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस पर पथराव कर भीड़ ने खदेड़ दिया। 


दरअसल,  पुलिस द्वारा मूर्ति जब्त करने चार लोगों को हिरासत में लिए जाने से इलाके के लोग गुस्से में है। घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचे डीएम और एसपी पहुंचे। उसके बाद  पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर सड़क जाम हटा दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनाव बरकरार है। पूरा प्रसाशनिक महकमा इलाके में कैंप कर रहा है। यह मामला काको थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 


दरअसल, काको थाना क्षेत्र के मदरसा के समीप गुरुवार की दोपहर तालाब खुदाई के दौरान राधे कृष्ण की प्रतिमा मिली। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। काला पत्थर की दो फीट लंबी प्राचीन मूर्ति मिली है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लघु जल संसाधन विभाग जहानाबाद के तत्वावधान में तालाब खुदाई का काम काको से दक्षिण मदरसा तरफ चल रहा था तभी लगभग 6 फीट गहरे मिट्टी में दबी राधा कृष्ण की प्रतिमा मिली। इसकी सूचना पाकर लोगों की हुजूम उमड़ गया।


उसके बाद में सूचना पाकर अंचलाधिकारी , बीडीओ, एवं थाना अध्यक्ष काको पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बात की। मूर्ति मिलने के बाद आसपास के लोगों के द्वारा मूर्ति की पूजा अर्चना भी शुरू कर दी और मंदिर में मूर्ति की स्थापना करने को लेकर चर्चा चल रही है। तत्काल मूर्ति के समीप पूजा पाठ के बाद अखंड संकीर्तन भी शुरू कर दिया गया है।