ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : मोस्ट वांटेड क्रिमिनल अमित सिंह बनारस से गिरफ्तार, जानिए कुख्यात की पूरी कुंडली

BUXER : बिहार के बक्सर जिले का मोस्ट वांटेड 50 हजार का इनामी अमित कुमार सिंह को कोलकाता पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात औद्योगिक थाना क्षेत्र के कोठियां गांव

बिहार : मोस्ट वांटेड  क्रिमिनल अमित सिंह बनारस से गिरफ्तार, जानिए कुख्यात की पूरी कुंडली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXER : बिहार के बक्सर जिले का मोस्ट वांटेड 50 हजार का इनामी अमित कुमार सिंह को कोलकाता पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात औद्योगिक थाना क्षेत्र के कोठियां गांव का रहने वाला है, जिस पर हत्या और लूट का दर्जनों मामला दर्ज है। अमित सिंह के ऊपर बक्सर जिले में लगभग छह मामले दर्ज हैं। 


दरअसल, छह माह पहले कोलकाता में एक वाहन चालक को गोली मारकर उसकी गाड़ी लूट ली थी। इसके बाद उसी गाड़ी से एक ज्वेलर्स की दुकान भी लूटने की योजना बनाई थी। इसी दौरान कोलकाता पुलिस के वाहन जांच के दौरान अमित के दो साथी गिरफ्तार हो गये। अमित सिंह पर 12 मार्च 2022 को प्रतापसागर के समीप मिताली पेट्रोल पंप के कर्मी मनोज पासवान की गोली मारकर पांच लाख रुपये लूटने का आरोप है। इसके बाद सासाराम के एक ठेकेदार को गोली मार कर सुर्खियों में आया था। हालांकि, लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 


इधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि अमित पिछले दिनों चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद वह वाराणसी में छिप कर रहने लगा। गुरूवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुख्यात अमित कुमार वाराणसी में एक मोहल्ले में छिपकर रह रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल टीम का गठन कर वाराणसी में छापेमारी कर इनामी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस अपने साथ ले गई है। बक्सर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अमित को जल्द कोलकाता से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी।