ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Weather Update: बिहार के 4 जिलों में रेड तो कई में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

Bihar Weather Update: बिहार में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पटना समेत दक्षिण बिहार में तेज बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने चार जिलों में रेड अलर्ट और कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Update
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Update: बिहार में मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। पटना समेत दक्षिण बिहार के इलाकों में तेज बारिश हुई है और काले बादलों ने राज्य के अधिकांश हिस्सों को अपने घेरे में ले लिया है।


मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली और नालंदा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पटना, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, जहानाबाद, गया, बांका, खगड़िया, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, समस्तीपुर, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 


इन इलाकों में भी वज्रपात और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पूरे बिहार में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। दक्षिण और पश्चिम बिहार में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे अगले 24 घंटों में विशेष रूप से दक्षिण बिहार में भारी बारिश के आसार हैं। कई जिलों में मंगलवार रात से ही बारिश जारी है, जिससे नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता