ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

Bihar MLC Election, : MLC चुनाव से पहले जीतन राम मांझी ने रखी एक सीट की डिमांड, विजय चौधरी बोले- सभी दल की मांग ...

बिहार MLC चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि NDA के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मांझी की मांगों पर भी प्रतिक्रिया दी।

Bihar MLC Election, : MLC चुनाव से पहले जीतन राम मांझी ने रखी एक सीट की डिमांड, विजय चौधरी बोले- सभी दल की मांग ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार के उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Choudhary ने विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल पूरी तरह एकजुट हैं और मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन मजबूत है और सभी दल समन्वय के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे।

इसके अलावा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री Jitan Ram Manjhi की मांगों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी नेताओं को अपनी बात रखने का अधिकार है और हर कोई अपनी मांग रखता है। दरअसल, इस बार विधान परिषद के खाली हो रहे नौ सीटों पर चुनाव होने हैं,ऐसे में एनडीए के तरफ से सहयोगी के रूप में शामिल जीतन राम मांझी ने भी एक सीट की डिमांड रखी है। लिहाजा अब इस डिमांड पर विजय चौधरी ने अपना रूख साफ़ कर दिया है। 


इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के उस फैसले का भी समर्थन किया, जिसमें सीमावर्ती इलाकों में 15 किलोमीटर तक जांच और चौकसी बढ़ाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी तरह की गलत गतिविधि को रोकना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाना समय की मांग है ताकि दुश्मन देश या असामाजिक तत्व किसी प्रकार का षड्यंत्र न कर सकें। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अगर कहीं भी गलत हरकत होती है तो उसे रोकना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देशहित में लिया गया यह फैसला स्वागत योग्य है और इससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।


इधर, आईपीएल में युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वैभव उनके गृह जिले का लाल है और बिहार सरकार की ओर से उसे शुभकामनाएं दी जाती हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वैभव आने वाले समय में और भी रिकॉर्ड तोड़ेंगे और बिहार के साथ-साथ समस्तीपुर का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।