ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: लालू के खास MLA भाई वीरेन्द्र ने फोड़ा ऑफर बम, "नीतीश कैम्प की बड़ी चाल...2 करोड़ लेकर आए थे 'मांझी' के खास, मुख्यमंत्री से कराई थी बात

राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि 2010 में जीतनराम मांझी के करीबी दानिश रिजवान 2 करोड़ रुपए लेकर उन्हें तोड़ने आए थे और मुख्यमंत्री से भी बात कराई थी। लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। जानें पूरी कहानी

भाई वीरेन्द्र 2 करोड़ ऑफर  जीतनराम मांझी रिश्वत कनेक्शन  दानिश रिजवान घूस मामला  लालू यादव के वफादार विधायक  बिहार राजनीति में सनसनी  RJD MLA रिश्वत  HAM नेता रिश्वत आरोप  CM नीतीश रिश्वत कनेक्शन  राज
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: लालू परिवार के बेहद करीबी और कद्दावर विधायक भाई वीरेन्द्र ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने जीतनराम मांझी के बेहद करीबी को लेकर सनसनीखेज जानकारी दी है. 1St Bihar/ Jharkhand से बातचीत करते हुए भाई वीरेन्द्र ने कहा है वे हमेशा सच बोलते हैं. सच बोलने के आदी रहे हैं. हमें तोड़ने के लिए 2 करोड़ रू भेजा गया था. वर्तमान में जीतनराम मांझी के खास शख्स 2 करोड़ रू लेकर मेरे पास आया था. उसने हमें मुख्यमंत्री से भी बात कराई थी. मैने उस ऑफर को ठुकरा दिया.  

सच बोलता हूं...आगे भी सच बोलूंगा- राजद विधायक 

भाई वीरेन्द्र ने आज बातचीत के दौरान कहा कि मैं हमेशा सच बोलने का आदी रहा हूं. हम अपने दल में भी सही बात रखते हैं. लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के सामने अपनी बात रख देता हूं, करना ना करना उनकी मर्जी के ऊपर है. उन्होंने कहा कि मैं ईमानदारी से राजनीति करता हूं . 2010 में जब हम लोग 22 विधायक थे, उस समय भी कई ऑफर हमारे पास आए. कहा गया कि आप मंत्रिमंडल में शामिल हो जाइए. आपके लिए कुछ भेजा गया है . तब 2 करोड़ रूपया भेजा गया

था.



दानिश रिजवान 2 करोड़ रू लेकर आये थे- भाई वीरेन्द्र 

भाई वीरेन्द्र ने आगे कहा कि मीडिया के ही एक थे शख्स थे, अभी HAM में हैं... दानिश रिजवान.  वे 2 करोड़ रूपया लेकर आए. तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात कराई गई। मैनें कहा कि मेरे नेता लालू प्रसाद यादव हैं. लालू प्रसाद कहेंगे कि यहां डूबना है तो डूबेंगे, यहां रहना है तो रहेंगे. मैं आपकी बात नहीं मानूंगा. आपका मंत्रिमंडल नहीं चाहिए . मैं उसूल की राजनीति करता हूं. उसूल पर चलता हूं. 2010 में 22 विधायक में 13 भाग रहा था. तब भी भाई वीरेंद्र लालू प्रसाद यादव के साथ खड़ा रहा.