ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैं

बिहार में चीनी के 64-65 रुपये किलो पहुंचने के बीच मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लोग वैसे भी चीनी कम खा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आजकल सब डायबिटीज के शिकार हैं, मिठाई कौन खाता है।’

बिहार न्यूज
महंगाई पर मंत्री जी का हैरान कर देने वाला तर्क
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: चीनी की कीमत में बढ़ोतरी से लोग काफी परेशान हैं। मार्केट में चीनी ₹64 से ₹65 प्रति किलोग्राम हो गई है। थोक मंडी की बात करें तो वहां इसका भाव करीब ₹6,000 से ₹6,250 प्रति क्विंटल (यानी करीब ₹60 से ₹62.50 प्रति किलो) चल रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में चीनी के दामों में अचानक काफी तेजी आई है। चीनी की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। 


चीनी की अचानक बढ़ती कीमतों को लेकर श्रवण कुमार अलग ही तर्क देते नजर आए। पटना में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार सरकार में मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि चीनी की कीमतों को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। ऐसे भी लोग चीनी कम खा रहे हैं। आजकल सबको बीमारी हो गया है, ऐसे में मिठाई कौन खाता है? 


उन्होंने आगे कहा कि आजकल तो सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। मैं समझता हूं चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। मंत्री जी ने देश में बढ़ रही सुगर के मरीजों की संख्या पर ज्यादा चिंतिंत नजर आए, चीनी की कीमतों की बढ़ोतरी पर मुस्कुराते नजर आए। कहने लगे की ऐसे भी आजकल मिठाई कौन खाता है जी। आजकल कई लोग डायबिटीज से परेशान हैं। मंत्री श्रवण कुमार के इस बयान को सुनकर लोग भी हैरान हैं। चीनी के बढ़ते दाम के बीच मंत्री श्रवण कुमार का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भी उनके बयान को लेकर प्रतिक्रिया सामने आने लगी है।

टैग्स