ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Nitin Naveen resignation : नितिन नवीन ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा, BJP में बनाए गए हैं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नीतीश सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

Nitin Naveen resignation : नितिन नवीन ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा, BJP में बनाए गए हैं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Nitin Naveen resignation : बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन नवीन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। वे राज्य सरकार में पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भाजपा की ओर से उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद उन्होंने मंत्रिमंडल से हटने का फैसला लिया। उनके इस्तीफे के बाद राज्य की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


नितिन नवीन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर अहम भूमिका निभाई है। नीतीश सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने पथ निर्माण और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कई योजनाओं को गति दी। सड़कों के निर्माण, शहरी आधारभूत संरचना के विकास, आवास योजनाओं और नगर निकायों को सशक्त बनाने के लिए उनके कार्यकाल को खासा अहम माना जाता है।


भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में नितिन नवीन की बढ़ती भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह पद संगठन के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक फैसलों को देशभर में लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नवीन ने यह स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह से संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, इसी कारण उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। ऐसे में अब तय माना जा रहा है जल्द ही नितिन नवीन भाजपा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 


उनके इस्तीफे के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि पथ निर्माण और नगर विकास जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में फेरबदल कर इन विभागों के लिए नए मंत्री की घोषणा कर सकते हैं या भाजपा कोटे के मंत्री को फिलहाल इन विभाग का अतरिक्त प्रभार दिया जा सकता है। वहीं, भाजपा भी बिहार में संगठनात्मक स्तर पर नए समीकरण बनाने की तैयारी में जुट गई है।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नितिन नवीन का इस्तीफा राज्य की राजनीति से ज्यादा राष्ट्रीय राजनीति से जुड़ा कदम है। भाजपा आने वाले समय में संगठन को और धार देने के लिए अनुभवी नेताओं को राष्ट्रीय जिम्मेदारियां सौंप रही है। नितिन नवीन के अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी उनसे बड़ी अपेक्षाएं लगाए बैठी है।


कुल मिलाकर, नितिन नवीन का नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। जहां एक ओर राज्य सरकार में नए मंत्री के चयन की चर्चा तेज है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में उनकी नई भूमिका को लेकर राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।