ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

बिहार में एक बार फिर कोरोना विस्फोट, 799 नए मरीज़ों की हुई पहचान

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले अब लोगों को डराने लगे हैं। बुधवार को करीब 162 दिनों के बाद 565 संक्रमितों की पहचान की गई। अकेले पटना में 219 नए केस पाए गए हैं। इसके पहले दो

बिहार में एक बार फिर कोरोना विस्फोट, 799 नए मरीज़ों की हुई पहचान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले अब लोगों को डराने लगे हैं। बुधवार को करीब 162 दिनों के बाद 565 संक्रमितों की पहचान की गई। अकेले पटना में 219 नए केस पाए गए हैं। इसके पहले दो फरवरी को 799 और चार फरवरी को 496 नए मरीज़ मिले थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक़ संक्रमण के नए केस के मामले में बुधवार को पटना के बाद भागलपुर टॉप पर रहा। यहां 89 नए संक्रमित मिले, जो बेहद चिंताजनक माना जा रहा है। वहीं बांका में भी 38 नए मरीज़ों की पहचान हुई है, जबकि गया में 23, खगड़ि‍या में 20, पूर्णिया में 19, मुजफ्फरपुर में 15, जहानाबाद में 12, सारण में 12, नालंदा में 10 और रोहतास में 9 केस पाए गए हैं। इसके अलावा अररिया, अरवल, दरभंगा में 7-7, मधेपुरा में 6, नवादा में 5 नए मरीज़ मिले हैं।


अब बिहार में कोरोना संक्रमण दर 0.47 प्रतिशत और पटना में संक्रमण दर 3.04 प्रतिशत हो गई है। भागलपुर में 1.35 प्रतिशत और बांका में 0.78 प्रतिशत है। आपको बता दें, बुधवार के बीच राज्य में 120293 कोविड जांच हुई। कोरोना के नए संक्रमित मिलने के बीच पहले से संक्रमित रहे 398 मरीज अब ठीक हो चुके हैं। बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से एक मौत भी हुई है। 



जिस हिसाब से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वह लोगों के साथ-साथ सरकार के लिए भी चिंता की बात है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में एक बार फिर कोरोना के गाइडलाइन्स जारी किए जा सकते हैं, जिसका पालन करना अनिवार्य हो सकता है। इसमें मास्क लगाने पर ज़ोर दिया जा सकता है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और समय-समय पर हाथों को सेनिटाइज़ करना भी जरुरी होगा। 

संबंधित खबरें