ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार में 24 घंटे में मिले 186 मरीज, पटना में सबसे ज्यादा केस

PATNA: बिहार में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।राज्य में एक्टिव मरीजों की बाल करें तो ये एक हजार के करीब पहुंच गई है, जो डराने वाला आंकड़ा है। सबसे ज्यादा मामले पटना से

बिहार में 24 घंटे में मिले 186 मरीज, पटना में सबसे ज्यादा केस
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।राज्य में एक्टिव मरीजों की बाल करें तो ये एक हजार के करीब पहुंच गई है, जो डराने वाला आंकड़ा है। सबसे ज्यादा मामले पटना से सामने आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से पटना में 100 से अधिक केस मिल रहे हैं। राज्य में 24 घंटे में 186 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद बिहार में 993 एक्टिव केस हो गए हैं। 



गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने जो रिपोर्ट जारी किया है, उसके मुताबिक पटना में 90 मरीज मिले हैं, जो बिहारभर में सबसे ज्यादा है। वहीं भागलपुर में 15 तो गया में 11 नए केस पाए गए हैं। अररिया, बांका, ईस्ट चंपारण, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, सहरसा, समस्तीपुर और वेस्ट चंपारण में एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं अरवल में चार, बेगूसराय में सात, दरभंगा में चार, जहानाबाद में दो, खगड़िया में सात, मधेपुरा में तीन, मुजफ्फरपुर में छह, पूर्णिया में चार, रोहतास में छह, सारण में आठ, सीतमाढ़ी में चार, सुपौल में दो, वैशाली में तीन नए मामले सामने आए हैं। 



जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है वह बेहद चिंताजनक है। बड़ी मुश्किल से लोग सामान्य जीवन जीने लगे थे, लेकिन एक बार फिर उन्हें डर सताने लगा है। अब लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत भी दी जाने लगी है। आने वाले समय में मास्क और सेनिटाइज़र को फिर से अनिवार्य किया जा सकता है। 

टैग्स