ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना के बाद वज्रपात से आफत: बिहार में ठनका गिरने से 7 की मौत, आधा दर्जन लोग जख्मी

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है. चारों ओर त्राहिमाम मचा है. इसी बीच मौसम ने भी करवट बदली है. बारिश और वज्रपात से भी आफत की शुरुआत हो गई है. पिछले कुछ ही घंट

कोरोना के बाद वज्रपात से आफत: बिहार में ठनका गिरने से 7 की मौत, आधा दर्जन लोग जख्मी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है. चारों ओर त्राहिमाम मचा है. इसी बीच मौसम ने भी करवट बदली है. बारिश और वज्रपात से भी आफत की शुरुआत हो गई है. पिछले कुछ ही घंटों में सात लोगों की मौत हो गई है. जबकि आधा दर्जन लोगों के झुलसने की बात सामने आ रही है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.


बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी वज्रपात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है. जिसके चलते 12 मई तक कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है. रविवार और सोमवार को वज्रपात से ा तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. आज सोमवार को पटना में दो लोगों की मौत ठनका गिरने से हो गई. जबकि सुपौल, दरभंगा, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में वज्रपात से एक-एक लोगों की जान गई.


उधर कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र में रविवार को वज्रपात से एक किशोर की मौत हो गई जबकि इस घटना में आधा दर्जन अन्य लोग भी झुलस गए. जख्मी हालत में इन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कटिहार के जफरपुर गांव के रहने वाले कुछ किशोर महानंदा नदी के किनारे घोघा चुन रहे थे. इस दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई जबकि छह अन्य झुलस गए.


गौरतलब हो कि बिहार के मौसम विभाग ने 12 मई तक के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है. जिसके चलते पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिले के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक 12 मई तक इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है. वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और सममस्तीपुर में एक दो जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.


उधर आपदा प्रबंधन विभाग ने सुपौल के त्रिवेणीगंज, छातापुर, प्रतापगंज, बसंतपुर, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली, मधुबनी के लौकही, लदनिया, खुटौना बाबूबरही और अंधराठाढ़ी को लेकर अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट भारी वज्रपात की संभावना को लेकर भेजा गया है. आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी वज्रपात को लेकर हाई अलर्ट जारी है. बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है.


कोरोना के बाद वज्रपात से आफत: बिहार में ठनका गिरने से 7 की मौत, आधा दर्जन लोग जख्मी


कोरोना के बाद वज्रपात से आफत: बिहार में ठनका गिरने से 7 की मौत, आधा दर्जन लोग जख्मी


कोरोना के बाद वज्रपात से आफत: बिहार में ठनका गिरने से 7 की मौत, आधा दर्जन लोग जख्मी

टैग्स