ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में वज्रपात से 8 लोगों मौत, 25 मवेशियों की भी गई जान

PATNA : बिहार में आज हुई बे-मौसम बरसात लोगों के लिए आफत बनकर टूटी. बारिश के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के वज्रपात से झुलसने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में आज हुई बे-मौसम बरसात लोगों के लिए आफत बनकर टूटी. बारिश के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के वज्रपात से झुलसने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वज्रपात के कारण मुंगेर में तीन, गोपालगंज में दो के अलावा छपरा, औरंगबाद और बांका में एक-एक लोगों की जान गई. 


वज्रपात का कहर मोतिहारी जिले में भी देखने जो मिला, जहां ठनका गिरने से 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. गोपालगंज के थावे थाना इलाके के चौराव में चिमनी भट्ठा के पास हादसा हुआ. जिसमें दो लोगों की जान गई. मुंगेर के गंगटा थाना इलाके के बिहवे में एक महिला और दो लड़कियों की मौत हो हुई. साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से झुलसने के कारण 25 मवेशियों ने भी दम तोड़ दिया.


बांका के अमरपुर थाना के महादेवपुर गांव में जयप्रकाश मांझी की मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर छपरा जिले के रसूलपुर थाना इलाके के पांडेयपुर छपरा गांव में ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बता दें कि राजधानी पटना समेत सूबे के कई हिस्सों में भी बारिश हुई. पटना में काले बादल काफी देर तक आसमान में छाए रहे जिस कारण दिन में भी रात का नजारा देखने को मिला. मौसम विभाग ने जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है उनमें पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, जहानाबाद और शेखपुरा जिले शामिल हैं, जहां वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी.