ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार में वज्रपात से 6 लोगों की मौत, आसमान से फिर बरसी आपदा

PATNA : बिहार में एक बार फिर आसमान से आपदा बरसी है. सूबे में वज्रपात से 6 लोगों की मौत हो गई है. बिहार में मानसून अगले महीने 3 जुलाई तक सक्रिय रहेगा. इस दौरान राज्य के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में एक बार फिर आसमान से आपदा बरसी है. सूबे में वज्रपात से 6 लोगों की मौत हो गई है. बिहार में मानसून अगले महीने 3 जुलाई तक सक्रिय रहेगा.  इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई है.


मंगलवार को बिहार में वज्रपात से 6 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 4 लोग सारण और 2 लोग नवादा जिला के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि सारण जिले में वज्रपात से मरने वाले लोगों में गरखा के तीन लोग हैं, जबकि एक मकेर का है. वहीं, नवादा नगर के बायपास में एक और अकबरपुर थाना क्षेत्र के गरण्डी गांव में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है.


बता दें कि पिछले सप्‍ताह बिहार में एक ही दिन में 100 से अधिक लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी. बता दें कि बिहार में इस बार मानसून समय से तीन दिन पहले आया है और अभी तक राज्य में सामान्य से 92 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के सक्रिय रहने से बिहार में अगले दो दिनों तक तेज बारिश होती रहेगी. वर्तमान में राज्य में ट्रफ लाइन (कम दबाव का क्षेत्र) बना हुआ है.