ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार में वज्रपात का कहर, झुलसने से 5 लोगों की मौत

PATNA : बिहार में एक तरफ कोरोना महामारी के कारण हड़कंप कारण हड़कंप मचा है. वहीं दूसरी ओर प्रकृति की मार किसानों को झेलनी पड़ रही है. रविवार को भारी बारिश और तूफान में 5 लोगों की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक तरफ कोरोना महामारी के कारण हड़कंप कारण हड़कंप मचा है. वहीं दूसरी ओर प्रकृति की मार किसानों को झेलनी पड़ रही है. रविवार को भारी बारिश और तूफान में 5 लोगों की मौत हो गई. तेज आंधी-तूफान में वज्रपात होने से 5 लोग हुलास गए. जिन्होंने दम तोड़ दिया. गोपालगंज और सीवान में दो-दो लोगों के साथ ही नालंदा के एक व्यक्ति की भी वज्रपात में झुलसने से मौत हो गई. 


गोपालगंज जिले में कटेया थाना इलाके के देवरिया गांव में दो लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. जबकि एक युएव्क की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीवान जिले के  गुठनी और जीरादेई में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


तीसरी घटना बिहार के नालंदा जिले की है. जहां हरनौत थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम अचानक मौसम खराब होने के कारण किसान वाल्मीकि प्रसाद अपने खलिहान में पावर टिलर को ढंकने गए थे तभी अचानक वज्रपात हो गया. जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई.