ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, 18 जून तक के लिए अलर्ट

PATNA : बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और सूबे के सभी इलाके में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ-साथ वज्रपात के मामलों में भी इजा

बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, 18 जून तक के लिए अलर्ट
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और सूबे के सभी इलाके में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ-साथ वज्रपात के मामलों में भी इजाफा हुआ है। बिहार में वज्रपात की वजह से सोमवार को 5 लोगों की मौत हो गई। पटना मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण और सीवान में सोमवार की देर शाम झमाझम बारिश हुई। इससे पहले सोमवार की दोपहर को गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज और अरवल में भी गरज के साथ बारिश होती रही।


मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बारिश की स्थिति को देखते हुए 18 जून तक राज्य में वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी भाग में कुछ जगहों पर बारिश की स्थिति रही। भभुआ और भागलपुर में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश हुई।  वज्रपात की वजह से कैमूर में एक छात्रा समेत दो लोगों की की मौत हो गई, जबकि नौ जख्मी हो गए। सारण, मधुबनी के लौकही और बांका में भी एक-एक व्यक्ति की मौत ठनका की चपेट में आने से हुई। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक के सूबे में फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी रहेगी लेकिन नमी का स्तर ज्यादा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 जून तक के लिए बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।