ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में वज्रपात से 15 लोगों की मौत, राज्य के कई जिलों में गुरूवार तक आंधी तूफान का अलर्ट

PATNA : बिहार में किसानों को प्राकृतिक की मार झेलनी पड़ रही है. अचानक मौसम में आये बदलाव के कारण हुई तेज बारिश से आम, लीची, मक्के और खेतों में लगी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में किसानों को प्राकृतिक की मार झेलनी पड़ रही है. अचानक मौसम में आये बदलाव के कारण हुई तेज बारिश से आम, लीची, मक्के और खेतों में लगी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं दूसरी ओर कई जिलों में हुई तेज बारिश और आंधी के कारण 13 लोगों की जान चली गई. भारी वज्रपात के कारण राज्य के पटना, जमुई, रोहतास, गया, कटिहार और जहानाबाद समेत कई जिलों में लोगों ने दम तोड़ दिया.


बिहार में मंगलवार को प्रदेशभर में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई. इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से राज्य में 15 लोगों की मौत हो गई. आकाशी बिजली का शिकार होने वाले लोगों में पटना के तीन, कटिहार, जहानाबाद और सीतामढ़ी के दो-दो और अरवल, सिवान, समस्तीपुर, बांका, जमुई और बेगूसराय एक-एक लोग शामिल हैं. वज्रपात की चपेट में आने से जमुई में पांच और पड़ोसी जिले लखीसराय में दो पशुओं की भी मौत हो गई है.


मंगलवार की सुबह बिहार के कई जिलों में अचानक ही मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ बादलों के गर्जन के साथ बारिश होने लगी. कई जगहों पर आंधी इतनी तेज थी कि बड़े पेड़ सड़कों पर गिर पड़े। कई झोपड़ियों की छत हवा में उड़ गईं. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी किया था. गुरुवार तक बिहार के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना है.

टैग्स