ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में वज्रपात से 15 की मौत, कई जिलों में बारिश ने मचाई तबाही

PATNA : बिहार के कई जिलों में भारी वर्षा हो रही है. राजधानी पटना, बक्सर, आरा, बांका समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम ख़राब है. बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो

बिहार में वज्रपात से 15 की मौत, कई जिलों में बारिश ने मचाई तबाही
First Bihar
4 मिनट

PATNA :  बिहार के कई जिलों में भारी वर्षा हो रही है. राजधानी पटना, बक्सर, आरा, बांका समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम ख़राब है. बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो रहा है. बिहार के विभिन्न जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने मृतकों के परिजन को आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. आपदा विभाग के मुताबिक गोपालगंज में 3, भोजपुर में 3, रोहतास में 3, सारण में 2, कैमूर में 2 और वैशाली में 2 लोगों की मौत हुई है.


पहली घटना भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना इलाके की है. जहां चकरदह गांव में वज्रपात से झुलकसर एक युवक  की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक बेकद्री चराने के लिए घर से बाहर गया हुआ था. इस दौरान नहर के पास वह बकरी चरा रहा था. तभी तेज वर्षा होने लगी. इस दौरान वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया. जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर शाहपुर थाना इलाके के बिलौटी गांव गांव में एक छात्रा की मौ हुई है. कॉलेज से घर लौटने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से छात्रा की मौत हुई है.


दूसरी घटना गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके की है. जहां धरहरा नोनिया टोली गांव में वज्रपात से झुलकसर दो बच्चों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान रामप्रीत चौहान के बेटे नीरज चौहान (10) और सुरेश चौहान के बेटे राकेश चौहान (10) के रूप में की गई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक धरहरा गांव स्थित बागीचे में कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इस दौरान बगीचे में नहा रहे 4 बच्चेबुरी तरह झुलस गए. जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई.


वैशाली और छपरा जिले में भी दो-दो लोगों की मौत हुई है. वैशाली के जुड़ावनपुर थाना की राघोपुर पश्चिमी पंचायत में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में राघोपुर पश्चिमी पंचायत  के रहने वाले जंग बहादुर राय उर्फ सरदार जी (70 ) और राधे महतो (55) शामिल हैं. छपरा के पानापुर में आसमानी बिजली की चपेट में आने से 2 बच्चियों की मौत हो गई.


बेगूसराय जिले के डंडारी थाना इलाके में भी एक महिला की मौत हुई है.  वार्ड संख्या 7 बलहा गांव के रहें वाले गंगाराम महतों की 31 वर्षीय पत्नी इंदु देवी की मौत हो गई है. परिजनों ने बताया कि महिला अपने गाय के लिए चारा लाने बाहर गई थी. इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.