ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में वज्रपात से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुख

PATNA : बिहार के अलग-अलग जिलों में वज्रपात से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को राज्य के तीन जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई 8 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीत

बिहार में वज्रपात से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के अलग-अलग जिलों में वज्रपात से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को राज्य के तीन जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई 8 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


दरअसल, शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों में आई बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई। वज्रपात की चपेट में आने वाले लोगों में गया के 5, जहानाबाद के 2 और औरंगाबाद का एक शख्स शामिल है। सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुदान देने का निर्देश दिया है।


मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान पूरी तरह से सतर्कता बरतें और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें।

टैग्स