ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : होते-होते टल गया बड़ा ट्रेन हादसा, टूटी हुई पटरी से गुजरी उपासना एक्सप्रेस, 45 मिनट तक परिचालन बाधित

PATNA : इस वक़्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया है. बिहार के दानापुर रेलखंड के दिलदारनगर स्टेशन पास टूटी हुई पटरी से उपासना एक्सप्रेस गुजर गई. लेकिन

बिहार : होते-होते टल गया बड़ा ट्रेन हादसा, टूटी हुई पटरी से गुजरी उपासना एक्सप्रेस, 45 मिनट तक परिचालन बाधित
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया है. बिहार के दानापुर रेलखंड के दिलदारनगर स्टेशन पास टूटी हुई पटरी से उपासना एक्सप्रेस गुजर गई. लेकिन गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड कम थी, जिसके कारण कोई हादसा नहीं हुआ. इस घटना के बाद लगभग 45 मिनट तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा. डाउन लाइन से कई ट्रेनों को जाने में काफी परेशानी हुई. 


इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे परिचालन को तत्काल रोक दिया गया. इस कारण अन्य ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर घंटों रूकी रही. जिसके बाद रेलवे इंजीनियरों ने पटरी की मरम्मत करने के बाद रेलवे परिचालन को शुरू कराया. बताया जा रहा है कि चटकी पटरी से ट्रेन गुजरने की वजह से सिग्नल लाल हो गया था.


घटना के दौरान ड्यूटी पर मौजूद सहायक स्टेशन प्रबंधक दीपकर कुमार गुप्ता ने बताया कि पटरी चटकने की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. घटना की जानकारी वरीय अनुभाग अभियंता रेल पथ दिलदारनगर अखिलेश प्रसाद को दी गई.


सूचना मिलते ही रेल पथ अभियंत्रण महकमा के लालजी, रामप्रवेश कुशवाहा, मोहन प्रसाद ने चटके रेल ट्रैक पर क्लैंप बांध कर पटरी को ठीक किया. इसके चलते 45 मिनट तक डाउन रूट से ट्रेनों का परिचालन बहाल किया गया. इस दौरान सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस दिलदारनगर जंक्शन और पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन को दरौली में रोका गया.