ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में टूटा कोरोना रिकार्ड, अनलॉक में मिले 2141 नए केस, 11 दिन में 11 की मौत

PATNA : भारत में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. बिहार में कोरोना हर रोज एक नया रिकार्ड बना रहा है. गुरूवार को कोरोना ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए. स्वास्थ्य विभ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : भारत में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. बिहार में कोरोना हर रोज एक नया रिकार्ड बना रहा है. गुरूवार को कोरोना ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक राज्य में 250 नए मामलों की पुष्टि की गई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना का आंकड़ा 6 हजार के करीब पहुंच गया है.


कोरोना के टूटे सारे रिकार्ड
गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक राज्य के कई जिलों से कुल 250 संक्रमित मरीज मिले. इससे पहले अब तक एक दिन में 243 मरीज मिलने का हाईएस्ट था. अनलॉक होने से पहले ही लॉकडाउन में 30 मई को सबसे ज्यादा 242 पॉजिटिव मामले सामने आये थे. यह रिकार्ड भी गुरूवार को टूट गया.


अनलॉक में 2141 नए मामले
बिहार को अनलॉक करना अब भारी पड़ रहा है. अनलॉक के 11 दिनों में कुल 2141 नए मामले सामने आये हैं. राज्य में औसतन हर रोज लगभग 195 व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहे हैं. इतना ही नहीं, सूबे में पिछले 11 दिनों में 11 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया. इस लिहाज से देखा जाये तो यहां रोज एक मरीज की जान कोरोना से जा रही है.


बिहार में अब तक 34 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 34 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में अब तक 5948 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 141 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 5948 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, मुंगेर, मधुबनी, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 3086 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 152 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें तत्काल होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.



अनलॉक में किस दिन मिले कितने मरीज -


1 जून - 138

2 जून - 151

3 जून - 230

4 जून - 126

5 जून - 146

6 जून - 233

7 जून - 239

8 जून - 177

9 जून - 208

10 जून - 243

11 जून - 250

टैग्स