ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तीसरी लहर की आशंका को लेकर राज्य सरकार अलर्ट पर, अनलॉक 6 को लेकर आज होगा फैसला

PATNA : देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। बिहार सरकार ने तीसरी लहर से निबटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। स्वास्थ्य

तीसरी लहर की आशंका को लेकर राज्य सरकार अलर्ट पर, अनलॉक 6 को लेकर आज होगा फैसला
Editor
3 मिनट

PATNA : देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। बिहार सरकार ने तीसरी लहर से निबटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि तीसरी लहर को लेकर हमारी पूरी तैयारी हैं मंगल पांडे ने कहा है कि बच्चों को इस बार विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने पीकू के बेड बढ़ाने की योजना बनाई है। विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है। तीन महीने के अंदर सभी प्रखंडों में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस देने की भी तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि बिहार में अगले 15 से 20 दिनों में 3000 डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाएगी।


उधर कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अब अनलॉक 6 की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज अनलॉक 6 को लेकर समीक्षा होगी और उसके बाद इस पर फैसला होगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में मुख्य सचिव इस पर पूरी तरह से फीडबैक लेंगे और उसके बाद राज्य सरकार अनलॉक 6 को लेकर फैसला लेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक खुद ट्वीट कर अनलॉक और लॉकडाउन के बारे में जानकारी देते रहे हैं। इस बार भी उम्मीद है कि उनकी तरफ से यह जानकारी साझा की जाएगी। 


अनलॉक 5 की मियाद कल यानी 26 अगस्त को खत्म होने वाली है और अब राज्य में अनलॉक 6 को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सरकार यह फैसला लेगी कि आगे अनलॉक 6 में किस तरह की रियायतें दी जाएं। बड़ा सवाल यह है कि क्या अनलॉक 6 में राज्य सरकार धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी देगी? बिहार में अब तक धार्मिक स्थलों को खोलने पर पाबंदी है। किसी तरह के धार्मिक आयोजन की भी इजाजत नहीं दी गई है। अनलॉक 5 में सरकार ने शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला किया था। बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इस लिहाज से भी अनलॉक 6 में कई जरूरी रियायतें दी जानी तय हैं। बिहार में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है तो धार्मिक स्थलों को कैसे पाबंदी के दायरे में रखा जाएगा यह भी एक बड़ा सवाल है। ऐसे में सबकी नजरें धार्मिक स्थलों को लेकर लगाई गई पाबंदी पर टिकी हुई हैं।

टैग्स