ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में अनलॉक 2 का एलान, नीतीश सरकार ने छूट का दायरा और बढ़ाया

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बीच अनलॉक 2 को लेकर सरकार का आज बड़ा फैसला आ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है. सूबे में

बिहार में अनलॉक 2 का एलान, नीतीश सरकार ने छूट का दायरा और बढ़ाया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बीच अनलॉक 2 को लेकर सरकार का आज बड़ा फैसला आ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है. सूबे में अब 22 जून तक छूट का दायरा बढ़ाया गया है. 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए बताया है कि एक हफ्ते के लिए बिहार में पहले से ज्यादा छूट के साथ अनलॉक 2 जारी रहेगा. बिहार में 16 से 22 जून तक प्रतिबंधों में ढील दी गई है. अब सरकारी और निजी ऑफिस शाम 5 बजे तक खुलेंगे. पहले इन्हें 4 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया था. दुकानें और अन्य तरह के प्रतिष्ठान शाम 6 बजे तक खुल पाएंगे. पहले 5 बजे तक बाजार खोलने की छूट थी.


इतना ही नहीं सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय भी पहले से कम किया है. अब 7 बजे की बजाए रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू होगा, जो सुबह 5 बजे तक चलेगा. अब से थोड़ी देर पहले हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सरकार के इस फैसले पर मुहर लगी है. 22 जून के पहले एक बार फिर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी और तब की स्थिति की समीक्षा करते हुए आगे के बारे में फैसला लिया जाएगा. 

टैग्स