ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में ठनका गिरने से 8 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने जताया दुख; मुआवजे का किया एलान

PATNA: बिहार में मानसून के पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। मानसून के एक्टिव होने से एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी तरफ बारिश के दौरान वज्रपात कहर बनकर टूट र

बिहार में ठनका गिरने से 8 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने जताया दुख; मुआवजे का किया एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में मानसून के पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। मानसून के एक्टिव होने से एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी तरफ बारिश के दौरान वज्रपात कहर बनकर टूट रहा है। राज्य के अलग अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटा के भीतर 8 लोगों की जान वज्रपात की चपेट में आने से हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है।


दरअसल, बिहार में बारिश के दौरान वज्रपात का कहर देखने को मिल रहा है। सोमवार को अलग-अलग जिलों में ठनका गिरने से 8 लोगों की जान चली गई। सुपौल, जमुई, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और नवादा में बारिश के दौरान हुए वज्रपात में 8 लोगों की मौत हुई है। सुपौल के छातापुर में पंचायत समिति सदस्य के बेटे की जान वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।


वहीं जमुई के खैरा में बुजुर्ग व्यक्ति की ठनका गिरने से मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। भागलपुर में एक युवक और महिला के इलावा पूर्वी चंपारण में किशोर की मौत ठनका गिरने से हो गई। दरभंगा में ठनका गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। नवादा और मुजफ्फरपुर में एक-एक लोगों की मौत ठनका गिरने से हुई है।


ठनका गिरने से मौत के शिकार हुए लोगों के परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने संवदना जताई है और इस घटना के प्रति दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रृतों को मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।