ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में टर्मिनल समेत इन 7 स्टेशनों से यात्रा करने पर लगेगा एक्सट्रा चार्ज

PATNA : राजेंद्रनगर समेत बिहार के सात समेत पूर्व मध्य रेल के 10 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में डेवलप किया जा रहा है। इस वजह से इन स्टेशनों से सफ़र करना अब महं

बिहार में टर्मिनल समेत इन 7 स्टेशनों से यात्रा करने पर लगेगा एक्सट्रा चार्ज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजेंद्रनगर समेत बिहार के सात समेत पूर्व मध्य रेल के 10 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में डेवलप किया जा रहा है। इस वजह से इन स्टेशनों से सफ़र करना अब महंगा होगा। पूर्व मध्य रेल के सात स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब किराया के अलावा अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। इसे विकास शुल्क भी कह सकते हैं।


रेल मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, 10 से 50 रुपए तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। एसी क्लास के लिए 50, स्लीपर क्लास के लिए 25 और अनारक्षित क्लास के लिए 10 रुपए देने होंगे। टिकट के लेते समय ही यह चार्ज जुड़ जाएगा। प्लेटफॉर्म टिकट में भी 10 रुपए अतिरिक्त लगेंगे।


ये स्टेशन हैं-राजेंद्रनगर टर्मिनल, गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, दरभंगा और बरौनी जंक्शन। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत इन्हें री-डेवलप करने की तैयारी है। स्टेशन डेवलपमेंट चार्ज के ताैर पर यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।


बिहार के सात रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। बिहार के इन स्टेशनों के अलावा झारखंड का धनबाद, सिंगरौली और उत्तर प्रदेश का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन भी इस योजना में शामिल है।

टैग्स