ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेजप्रताप के बाद अब रोहिणी ने खोला मामा के खिलाफ मोर्चा, कहा: दुष्ट कंस जैसा अन्यायी मत बनो

PATNA : लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी होते ही उनके मामा साधु यादव ने इस शादी का खुलकर विरोध किया था. एक तरफ लालू परिवार जहां नये सदस्य के आगमन की खुशियां मना रहा था त

तेजप्रताप के बाद अब रोहिणी ने खोला मामा के खिलाफ मोर्चा, कहा: दुष्ट कंस जैसा अन्यायी मत बनो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी होते ही उनके मामा साधु यादव ने इस शादी का खुलकर विरोध किया था. एक तरफ लालू परिवार जहां नये सदस्य के आगमन की खुशियां मना रहा था तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव के ननिहाल पक्ष से इस विवाह के विरोध में आवाजें उठने लगी. राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने मीडिया के सामने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला. वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने मामा साधु यादव को खुलकर ललकारा. दरअसल साधु यादव ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर लालू यादव के परिवार पर जमकर हमला बोला था. इस दौरान उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर हमला बोला था.


अब लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने मामा साधु यादव को निशाने पर लिया है. रोहिणी ने ट्वीट करके साधु यादव को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने ट्वीट करके लिखा है, "कंस आज भी समाज में मौजूद है. इन्होंने साबित कर दिया.रिश्ता निभाना है तो कृष्ण बनो. दुष्ट कंस के जैसा अन्यायी ना बनो..". गौरलतब है कि आज तेजप्रताप यादव ने भी ट्वीट करके अपनी बात कही थी जिसमें उन्होंने साधु यादव को ललकारते हुए उनको चुनौती दी थी.

टैग्स