ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में 30 दिनों में बिक गयी एक लाख गाड़ियां, बिहार सरकार की आमदनी में 500 करोड़ का इजाफा

PATNA :कोरोना संक्रमण के बीच लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से परहेज कर रहे हैं। हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहें, बिहार सरकार के आंकड़ें इसकी तस्दीक कर रहे हैं। अप्रैल-मई के मु

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :कोरोना संक्रमण के बीच लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से परहेज कर रहे हैं। हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहें, बिहार सरकार के आंकड़ें इसकी तस्दीक कर रहे हैं। अप्रैल-मई के मुकाबले बिहार में अनलॉक-01 होते ही पिछले तीस दिनों में लगभग एक लाख गाड़ियां बिक गयी। बताया जा रहा है कि इस पीरियड में  66 करोड़ का कारोबार हुआ है।


अनलॉक-1 में बिहार में 96,302 गाड़ियों की बिक्री हुई है। बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया है कि अप्रैल और मई महीने में जहां 14,562 वाहनों की बिक्री हुई थी वहीं लॉकडाउन हटने के बाद जून में यह बढ़ कर 96,302 तक पहुंच गयी है। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बताया है कि अनलॉक के एक महीने में टैक्स कलेक्शन से लेकर वाहनों की बिक्री में भारी उछाल आया है। उन्होनें कहा कि अप्रैल और मई के मुकाबले जून में राज्य का राजस्व संग्रह 1,785.33 करोड़ के मुकाबले 2,387.09 करोड़ तक पहुंच गया है।


सुशील मोदी ने बताया कि अनलॉक-01 के दौरान निर्माण सहित अन्य कारोबार शुरू होने की वजह से सामानों की बिक्री में जबदस्त इजाफा हुआ है। अप्रैल और मई के दो महीने में जहां ई-वे बिल के जरिए बाहर से बिहार में बिकने के लिए 13,704 करोड़ का माल आया वहीं अकेले जून में यह बढ़ कर 13,662 करोड़ हो गया। इन सामानों में मुख्य रूप से सीमेंट, लोहा, दवा, वाहन, कपड़े व बिजली के उपकरण आदि शामिल हैं। 

टैग्स