ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में शराबबंदी का सर्वे कराएगी सरकार! नीतीश के मंत्री बोले- एजेंसी का चयन होते ही शुरू होगा काम

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म करने की लगातार मांग उठती रही है। विपक्ष के साथ साथ सत्ताधारी दल के नेता भी शराबबंदी की समीक्षा कराने की मांग सरकार से करते रहे हैं। पक्ष और

बिहार में शराबबंदी का सर्वे कराएगी सरकार! नीतीश के मंत्री बोले- एजेंसी का चयन होते ही शुरू होगा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म करने की लगातार मांग उठती रही है। विपक्ष के साथ साथ सत्ताधारी दल के नेता भी शराबबंदी की समीक्षा कराने की मांग सरकार से करते रहे हैं। पक्ष और विपक्ष की तरफ से लगातार उठ रही मांग के बाद विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी का फिर से सर्वे कराने का ऐलान किया था। अब विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।


बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मद्य निषेद मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि सरकार जल्द ही शराबबंदी का सर्वे कराने जा रही है। उन्होंने कहा कि सर्वे के लिए एजेंसी का चयन किया जा रहा है। एजेंसी के चयन के बाद डिटेल सर्वे करवाया जाएगा। कौन सी एजेंसी किस तरीके से काम करती है उसी के आधार पर एजेंसी का चयन किया जाएगा और फाइनल सलेक्शन के बाद सर्वे का काम को शुरू कर दिया जाएगा।


वहीं राजद विधायक के विवादित पोस्टर पर उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। किसी पार्टी की राय यह नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल का स्टैंड क्लियर नहीं है। हम लोग इसको सही नहीं मानते हैं। सभी धर्म का समान रूप से सम्मान होना चाहिए। हमारी पार्टी सभी धर्म का सम्मान करती है। राष्ट्रीय जनता दल का मामला है, हम सभी का सम्मान करते है। वहीं हिट एंड रन कानून को लेकर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इस तरह की अगर गलत कानून ले जाएंगे तो लोग उसका विरोध करेंगे।